{"_id":"68c9cb87e878c7b88a063a4e","slug":"united-muslim-front-welcomes-supreme-courts-decision-in-chandigarh-meeting-chandigarh-news-c-16-pkl1079-820832-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: यूनाइटेड मुस्लिम फ्रंट चंडीगढ़ की बैठक में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: यूनाइटेड मुस्लिम फ्रंट चंडीगढ़ की बैठक में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-44 में यूनाइटेड मुस्लिम फ्रंट चंडीगढ़ की बैठक मंगलवार को हाजी जाहिद परवेज खान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट की ओर से वक्फ बोर्ड के अधिकारों पर अंतरिम राहत के निर्णय का सर्वसम्मति से स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने इस निर्णय को मुस्लिम समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और उम्मीद जताई कि इससे वक्फ बोर्ड की समस्याओं का समाधान होगा।
बैठक में आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई। सदस्योंं ने एकजुट होकर समुदाय के हित में काम करने का संकल्प लिया। फ्रंट के अध्यक्ष हाजी जाहिद परवेज खान के अलावा इस बैठक में एसए खान, सादिक शेख, हाजी यूनुस अंसारी, गुरमेल खान, हाजी जहीर अहमद, डॉ. इरशाद हसन, रईस बाबू, इश्तियाक अंसारी, फहमिद अली, जीशान उल हक और सोनू मलिक हुए।