{"_id":"643e3dda83f4edeb22065244","slug":"united-kisan-morcha-stop-trains-in-protest-against-imposition-of-value-cut-in-msp-in-punjab-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एमएसपी में वैल्यू कट के विरोध में किसानों ने रोकी ट्रेनें, चार बजे तक करेंगे चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: एमएसपी में वैल्यू कट के विरोध में किसानों ने रोकी ट्रेनें, चार बजे तक करेंगे चक्का जाम
Tue, 18 Apr 2023 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:40 PM IST
सार
किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने गेहूं के दाम में इस बार फसल की क्वालिटी बढ़िया न होने का बहाना बनाकर 31.67 रुपये प्रति क्विंटल कमी करने का एलान किया है। इसके विरोध में किसान संगठन दोपहर 12 बजे से चार बजे तक रेल चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन
बठिंडा में किसानों ने रोकी ट्रेन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश से प्रभावित गेहूं की खरीद में मूल्य कटौती के विरोध में पंजाब के किसान संगठनों ने मंगलवार को सूबे में 23 जगहों पर चार घंटे रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। इससे 24 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। वहीं, 20 ट्रेनें 2 से 4 घंटे देरी से रवाना हुईं। 16 मालगाड़ियां भी प्रभावित हुई हैं। भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों के पहिए थमने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा की अपील पर किसान संगठनों ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक रेल यातायात बाधित किया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि सरकार 5 रुपये 50 पैसे से लेकर 31 रुपये 87 पैसे प्रति क्विंटल के हिसाब से कटौती कर रही है, जो किसानों पर धक्का है। इसे रद्द किया जाए। क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा 50 हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेनों के रद्द होने से रेलवे को एक दिन में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पंजाब में अमृतसर, बठिंडा, फरीदकोट, पटियाला, नाभा, जालंधर, लुधियाना, अबोहर, फिरोजपुर, बरनाला, फाजिल्का के साथ अंबाला-कालका रेलमार्ग से जाने वाले यात्रियों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
पिछले हफ्ते ही सरकार ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं की खरीद पर छूट देने का एलान किया था। सूखे और टूटे अनाज की मौजूदा सीमा छह फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दी थी। साथ ही, गेहूं की चमक 10 से 80 प्रतिशत तक कम होने पर 5.31 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य कटौती का भी एलान किया। इससे किसान संगठनों में काफी नाराजगी है। हालांकि सीएम भगवंत मान ने भी एलान किया था कि कटौती की भरपाई उनकी सरकार करेगी।
ये ट्रेनें रद्द
रेल डिवीजन फिरोजपुर की मंडल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि किसान आंदोलन से पैसेंजर ट्रेन जालंधर सिटी-होशियारपुर, होशियारपुर-जालंधर सिटी, लोहियां-फिल्लौर, फिल्लौर-लोहियां, भगतावाला-खेमकरण, खेमकरण-भगतावाला, फिरोजपुर कैंट-बठिंडा, बठिंडा-फिरोजपुर कैंट, लुधियाना-फिरोजपुर कैंट, फिरोजपुर कैंट-लुधियाना, अमृतसर-कादियां, कादियां-अमृतसर, अमृतसर-पठानकोट, पठानकोट-वेरका, वेरका-पठानकोट, डेरा बाबा नानक-वेरका, वेरका-डेरा बाबा नानक, बठिंडा-फाजिल्का, फाजिल्का-बठिंडा ट्रेनें रद्द रहीं। वहीं, अंबाला डिवीजन की अंबाला-कालका, कालका-अंबाला, अंबाला-नंगल डैम और नंगल डैम-अंबाला ट्रेनें रद्द रहीं।
देरी से चलने वाली ट्रेनें
चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी, मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट एक्सप्रेस, दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस, अमृतसर-मुंबई पश्चिम एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब, कानुपर सेंट्रल-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस, कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस, गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, नई दिल्ली-अमृतसर स्वर्ण जयंती शताब्दी एक्सप्रेस, कामाख्या-कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस, डॉ अंबेडकर नगर-कटरा मालवा एक्सप्रेस, गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, बांद्रा-कटरा स्वराज एक्सप्रेस, अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस, कटरा-डॉ. अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस, कटरा-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस, पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन घंटों प्रभावित हुआ।