फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   unique modal jail of burail chandigarh, people like to stay here for free treatment

गजब है! फ्री इलाज कराने के लिए यहां जेल जाना पसंद करते लोग

Sat, 22 Oct 2016 10:33 AM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 22 Oct 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
unique modal jail of burail chandigarh, people like to stay here for free treatment
बुड़ैल मॉडल जेल चंडीगढ़
क्या आप इस जेल के बारे में जानते हैं, जहां पर लोग जमानत लेना नहीं बल्कि रहना पसंद करते हैं। इसके पीछे का कारण जानकर आपको हैरानी होगी। दरअसल, चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में सजा काट रहे लोग जमानत ही नहीं लेना चाहते। इसकी वजह है, जेल में उन्हें मिल रहा फ्री इलाज।
विज्ञापन


इस मॉडल जेल में सजा काट रहे कैदियों के इलाज पर प्रशासन पांच-पांच लाख रुपये तक खर्च कर रहा है। जेल में मिल रहे फ्री इलाज और सुख सुविधाओं के कारण कई कैदी जमानत के लिए अर्जी ही नहीं देते, बल्कि जेल प्रशासन खुद उनकी जमानत के लिए अधिकारियों को लिखता है।
विज्ञापन


पिछले साल जेल प्रशासन ने एक कैदी के कानों के इलाज में पांच लाख खर्च किए है। अधिकारियों का कहना है कि हर साल कैदियों के इलाज में लगभग 25 लाख रुपये तक का खर्च होता है। वहीं वर्ष कैदियों के इलाज में 28.61 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल प्रशासन का कहना है कि पहले तो जेल परिसर में एक अस्पताल बनाने का प्लान था, लेकिन जेल में बढ़ते नशे के कैदियों की संख्या को देखते हुए जल्द ही जेल में नशा मुक्ति केंद्र खोला जाएगा।

इलाज में 40 हजार से 5 लाख तक खर्च किए जेल ने

unique modal jail of burail chandigarh, people like to stay here for free treatment
बुड़ैल मॉडल जेल चंडीगढ़
जेल प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष-2015-16 में कैदियों के इलाज पर कुल खर्च 28 लाख 61 हजार रुपये आया था। जिसमें सबसे ज्यादा खर्च एक कैदी के कान के इलाज पर हुआ। अधिकारियों ने बताया जेल में पिछले साल एक कैदी के कान का ऑपरेशन पीजीआई से करवाया गया था।

डाक्टरों ने कैदी के कान का ऑपरेशन कर अंदर एक सुनने वाली मशीन लगाई थी जिस पर पांच  लाख रुपये का खर्च आया था जो जेल प्रशासन की ओर से वहन किया गया। इसके बाद एक युवक  स्नैचिंग के आरोप में जेल में आया। वह नशे का आदि है। जेल में ही उसे पेट से संबंधित बिमारी हो गई।

2.5 लाख रुपये खर्च कर जेल प्रशासन ने उसका पूरा इलाज कराया। वहीं एक कैदी के रीढ़ की हड्डी और हार्निया का ऑपरेशन भी जेल की ओर से करवाया गया। इसके अलावा डायबिटीज से पीड़ित कैदी के इलाज पर कुल 55 हजार और एचआईवी से ग्रसित कैदी के इलाज पर जेल ने पिछले साल 40 हजार रूपये खर्च किए हैं।

कई कैदियों ने दी बीमारी का इलाज कराने को अर्जी

unique modal jail of burail chandigarh, people like to stay here for free treatment
बुड़ैल मॉडल जेल चंडीगढ़
जेल अधिकारियों ने बताया कि जब किसी कैदी को पता चल जाता है कि उसकी बीमारी में बड़ा खर्चा आने वाला है तो वे जमानत अर्जी ही नहीं देते हैं। कई कैदियों ने तो दांत लगवाने, हेयर ट्रांसप्लांट करवाने व चेहरे की सर्जरी के लिए अर्जी दी है। लेकिन जेल प्रशासन इस तरह के कॉस्मेटिक इलाज नही करवाता है।

अधिकारियों का कहना है कि जेल में एक डिस्पेंसरी भी है जहां चौबीस घंटे एक फार्मासिस्ट मौजूद रहता है। साथ ही अलग-अलग अस्पतालों से डॉक्टर जेल में जांच के लिए आते हैं और जेल में एक डॉक्टर हमेशा ड्यूटी पर तैनात रहता है। कैदियों को अस्पताल ले जाने के लिए एक एंबुलेंस भी जेल परिसर में रहती है।

कैदियों को जेल में चिकित्सा से जुड़ी कोई दिक्कत नही आने दी जाती है। जिसको जैसा इलाज चाहिए होता है उसको जेल प्रशासन मुहैया करवाता है। चाहे वो खर्चा लाखों में ही क्यों न हो। पिछले  वर्ष कई कैदियों के इलाज पर जेल प्रशासन ने एक लाख से लेकर पांच लाख रुपये तक खर्च किया है। साथ ही जिस कैदी को जैसा डॉक्टर डाइट बताता है उसी हिसाब से उसको खाने का भी इंतजाम जेल की तरफ से किया जाता है।
- ए एस चीमा, आईजी, जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed