फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   unique marriage in movie theatre without band baja and dowry during gurmeet ram rahim movie show

अनोखी शादीः न बैंड बाजा न बारात, थियेटर में मूवी देखते हुए हो गया सब कुछ

Sun, 26 Feb 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Sun, 26 Feb 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
unique marriage in movie theatre without band baja and dowry during gurmeet ram rahim movie show
हरियाणा के कैथल में थियेटर में की गई अनोखी शादी
न बैंड बजा न बाराती आए। न दहेज लिया और न भोज कराया। बस थियेटर में गए और मूवी देखते हुए ही युवक और युवती शादी के बंधन में बंध गए। यह अनोखी शादी हुई हरियाणा के कैथल में। डेरा सच्‍चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म के शो के दौरान एक जोड़ा परिणय सूत्र में बंध गया।
विज्ञापन


दोनों परिवार डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी हैं और बिना दहेज के बिना बैंड बाजे के बारात आई और दुल्हन को साथ ले गई। शादी में भोज भी नहीं कराया गया। सभी ने थियेटर की कैंटीन में ही खाना खाया और इसका खर्च भी दोनों परिवारों ने मिलकर उठाया।
विज्ञापन

भ्रूण हत्या न होने देने का संकल्प भी लिया

unique marriage in movie theatre without band baja and dowry during gurmeet ram rahim movie show
हरियाणा के कैथल में थियेटर में की गई अनोखी शादी
जींद जिले के गांव नंगूरा निवासी सज्जन ने बताया कि वे डेरा मुखी के सामने शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों दोनों परिवारों ने तय किया कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म के शो के दौरान ही ​​थियेटर में शादी की जाएगी। इसलिए यह कदम उठाया गया।

इस शादी में किसी प्रकार का कोई खर्चा नहीं किया गया। सज्जन ने बताया कि जैसे ही मूवी लगी, वे बारात लेकर हिन्द सिनेमा पहुंच गए। यहां फिल्म के शो दौरान गांव करोड़ा की ऋतु को उन्होंने जयमाला पहना दी। इस दौरान उन्होंने जीवन भर नशा नहीं करने का और भ्रूण हत्या नहीं होने देने का संकल्प भी लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed