फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   unique incident in marriage in panipat, groom replaced and police arrested him

मंडप सजा, दुल्हन तैयार पर कहीं और से आई बारात, फंस गया दूल्हा

Thu, 17 Nov 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Thu, 17 Nov 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
unique incident in marriage in panipat, groom replaced and police arrested him
निकाह
मंडप सजा था और दूल्हन तैयार थी। बारात आई तो वधु पक्ष स्वागत के लिए पहुंचा तो दूल्हा देख सब हक्के-बक्के रह गए। घटना हरियाणा के पानीपत की है। आजाद नगर में दूल्हा बदलने के बाद हंगामा हो गया।
विज्ञापन


लड़की पक्ष के लोगों का आरोप है कि उन्होंने लड़की के लिए दूसरे लड़के को पसंद किया था, लेकिन शादी के वक्त दूसरा लड़का दूल्हा बनकर आ गया। इसके बाद वधू पक्ष us दूल्हे और बारातियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


बिचौलिया मौका पाकर अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया। दूल्हे ने खुद को बेकसूर बताया है। आठ मरला चौकी पुलिस ने दूल्हे और बारातियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना से आनी थी, पर फरीदाबाद से आई बारात

unique incident in marriage in panipat, groom replaced and police arrested him
Marriage
मामला थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत आजाद नगर का है। पुलिस के अनुसार यहां एक युवती की बुधवार को शादी थी। बारात लुधियाना से आनी थी, लेकिन बारात फरीदाबाद से आई। इस बात का खुलासा बारात के स्वागत के समय हुआ। इस पर वधू पक्ष के लोग भड़क गए।

उन्होंने दूल्हे और बारातियों को बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष के लोगों ने लुधियाना निवासी चंदन के साथ रिश्ता किया था, लेकिन बारात लेकर फरीदाबाद निवासी छोटन कुमार पहुंचा। हंगामा होने पर बिचौलिया सिर में दर्द होने की बात कहकर मौके से भा गया।

लोगों ने उसकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया। आठ मरला चौकी प्रभारी रामरत्न सूचना मिलते ही पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत किया। इसके बाद दूल्हे और बारातियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

 

लड़की का पिता बोला, कर्ज लेकर दहेज दिया

unique incident in marriage in panipat, groom replaced and police arrested him
marriage
आजाद नगर निवासी लड़की के पिता ने बताया कि उसके रिश्तेदार निवासी लुधियाना ने उसकी बेटी का रिश्ता लुधियाना निवासी चंदन के साथ किया था। सबकी रजामंदी के बाद 16 नवंबर को शादी तय हुई।

बुधवार को बारात का स्वागत करने पहुंचे तो दूल्हा चंदन की बजाय छोटन कुमार मिला। उन्होंने अपने रिश्तेदार को दहेज के नाम पर करीब तीन लाख रुपये दिए थे। इससे दूल्हे की बाइक, सोने की चेन और अन्य सामान लिया जाना था।

युवती के पिता ने बताया कि उसने 20 साल की मेहनत से डेढ़ लाख रुपये जमा किए थे, जबकि डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। रिश्तेदार ने इतना कुछ होने के बाद भी उसको किसी तरह की जानकारी नहीं दी।

दूल्हा बोला मैं बेकसूर, अनिल ने ही रखी थी परेशानी

unique incident in marriage in panipat, groom replaced and police arrested him
शादी में नहीं आए गांववाले - फोटो : Getty
फरीदाबाद निवासी दूल्हे छोटन कुमार ने खुद को बेकसूर बताया। छोटन कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई जितेंद्र लुधियाना में रहता है। जितेंद्र और युवती के पिता के रिश्तेदार की वहीं पर पहचान हुई। उस रिश्तेदार ने 13 नवंबर को जितेंद्र से कहा कि वह उसके भाई छोटन लाल की शादी करा देगा। लड़की सुंदर और काबिल है। जितेंद्र ने उसको शादी की जानकारी दी।

अनिल तिवारी ने उसको लुधियाना बुला लिया। वह 14 को लुधियाना पहुंच गया।युवती के पिता के रिश्तेदार ने उसे बताया कि लड़की का रिश्ता चंदन के साथ हुआ था, लेकिन चंदन ने रिश्ता तोड़ दिया। अब उसकी और उसके रिश्तेदारों की इज्जत की बात है। साथ ही बताया कि उसने उसका फोटो व्हाट्स एप पर लड़की के पास भेज दिया है।

उन्होंने उसको पसंद कर लिया है। यह भी बताया था कि लड़की के पिता को चमड़ी का रोग है। चंदन ने लड़की को भी यहीं रोग लग जाने के डर से शादी तोड़ी है। वह उसकी बातों में आ गया और शादी के लिए लेकर तैयार हो गया।

राजनगर में दूल्हा बदलने को लेकर हंगामा होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दूल्हे और बारातियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई करेगी।
- रामरत्न शर्मा, प्रभारी, चौकी आठ मरला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed