फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   unique bike made by four students, gulzar group of institute, petrol, battery, khanna

4 छात्रों ने 15 हजार में बनाई अनोखी बाइक, बैटरी-पेट्रोल से चलेगी

Wed, 18 May 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना।
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना। Updated Wed, 18 May 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
unique bike made by four students, gulzar group of institute, petrol, battery, khanna
बिजली से चार्ज होने वाली बैटरी और पेट्रोल दोनों पर चलने वाली बाइक
गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट खन्ना के मैकेनिकल विभाग के छात्रों ने बिजली से चार्ज होने वाली बैटरी और पेट्रोल दोनों पर चलने वाली बाइक बनाई है। इसे बनाने पर कुल खर्च करीब 15 हजार रुपये आता है। इसे सनमप्रीत सिंह, मोहित कुमार, हरमनप्रीत सिंह और विशाल शर्मा ने बनाया है। 
विज्ञापन


सनमप्रीत ने बताया कि इस बाइक के 70 फीसदी फीचर आम बाइक जैसे ही हैं। इसमें 35 सीसी का पेट्रोल इंजन और 12 वोल्ट/35 एम्पीयर की बैटरी लगाई गई है। एक बार चार्ज करने के बाद बाइक लगातार दो घंटे चल सकती है। बैटरी खत्म होने पर बाइक पेट्रोल पर  चलने लगती है। इस दौरान बैटरी चार्ज भी होती है। बैटरी चार्ज होने पर बाइक को दोबारा बैटरी पर चलाया जा सकता है। अधिक लोड होने पर इस बाइक को बैटरी और पेट्रोल दोनों पर एक साथ चलाया जा सकता है। 
विज्ञापन


संस्थान के कार्यकारी निदेशक इंजीनियर गुरकीरत सिंह ने बताया कि सिर्फ दो वर्ष में ही इस बाइक पर आने वाली लागत पूरी हो जाती है। यह बाइक अधिक चार्ज होने वाली बैटरी से चलने के कारण प्रदूषण मुक्त है। चेयरमैन गुरचरण सिंह ने इस बेहतरीन प्रयास के लिए चारों छात्रों और मैकेनिकल विभाग को बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed