{"_id":"5c7d642cbdec22141231dda9","slug":"union-minister-ramdas-athawale-said-india-attack-on-pak-for-taking-pok","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- पीओके लेने के लिए पाक पर हमला करे भारत, कश्मीर से हटे अनुच्छेद 35ए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- पीओके लेने के लिए पाक पर हमला करे भारत, कश्मीर से हटे अनुच्छेद 35ए
Tue, 05 Mar 2019 09:08 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 05 Mar 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले का कहना है कि भारत को पाकिस्तान पर हमला करके पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी यह राय केंद्रीय मंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नाते है। उन्होंने कहा कि कश्मीर और कश्मीरियों के फायदे के लिए अनुच्छेद 35ए को हटाया जाए। अठावले सोमवार को पार्टी की ओर से आयोजित जाति तोड़ो, मानव जोड़ो कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
बाद में पत्रकारों से बातचीत में रामदास अठावले ने कहा कि पाकिस्तान ने पीओके पर कब्जा किया है। पीओके में ही आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर चलते हैं। ऐसे में भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक सही है। एयर स्ट्राइक का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूती से पाकिस्तान को जवाब दिया है। यदि पाकिस्तान भारत के साथ अच्छे संबंध रखता है तो ठीक, नहीं तो पाकिस्तान को सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 35-ए को कश्मीर व कश्मीरियों के हित के लिए हटाया जाना चाहिए। बेरोजगारी के कारण कश्मीरी युवा आतंकवाद की ओर जा रहे हैं। अनुच्छेद 35-ए हटने से वहां उद्योग लग सकेंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा जिससे जम्मू-कश्मीर का विकास होगा।
विज्ञापन
दाऊद और अजहर मसूद भारत को सौंपे पाकिस्तान
केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले का कहना है कि दाऊद और अजहर मसूद भारत में आतंकवाद फैला रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा कर अच्छी पहल की है, ऐसे ही मसूद और दाऊद को भी भारत को सौंपना चाहिए। इससे दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहतर होंगे।
अभिनंदन को नहीं छोड़ते तो इमरान खान को भी नहीं छोड़ते
अपनी पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा में रामदास अठावले ने कहा कि पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़कर अच्छी पहल की है। यदि वह अभिनंदन को नहीं छोड़ते तो भारत इमरान खान को भी नहीं छोड़ता।