फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister Nitin Gadkari in Chandigarh

Chandigarh: चंडीगढ़ पहुंचे नितिन गडकरी, कहा-देश में पैसे की नहीं, ईमानदारी से काम करने वाले नेताओं की कमी

Thu, 23 May 2024 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 May 2024 03:28 PM IST
सार

नितिन गडकरी ने कहा कि अगर देश को आगे बढ़ाना है तो इंडस्ट्री और एग्रीकल्चर को बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत के पिछले दस वर्षों को विकास क्रांति के रूप में देखा जा सकता है और देश को तीसरी आर्थिक व्यवस्था बनाने के लिए देश वासियों का सहयोग मांगा।

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari in Chandigarh
चंडीगढ़ पहुंचे नितिन गडकरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने 50 लाख करोड़ का काम किया है। देश में पैसे की नहीं, ईमानदारी से काम करने वाले नेताओं की कमी है। गडकरी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। गडकरी ने कहा कि किसान अब सिर्फ अन्नदाता नहीं रहेगा, वह बनेगा ऊर्जा, ईंधन, बिटुमिनदाता और हवाई ईंधनदाता बनेगा।
विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि अगर देश को आगे बढ़ाना है तो इंडस्ट्री और एग्रीकल्चर को बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत के पिछले दस वर्षों को विकास क्रांति के रूप में देखा जा सकता है और देश को तीसरी आर्थिक व्यवस्था बनाने के लिए देश वासियों का सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव संजय टंडन या किसी अन्य व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि देश के भविष्य का चुनाव है। अगर सही नेतृत्व और सही नीतियां होंगी तो देश तरक्की करेगा और देश विश्व गुरु बनेगा। देश में 75 साल में कांग्रेस को बड़ा अवसर मिला। कई वादे भी किए लेकिन क्या हुआ देश जानता है। कांग्रेस जो 60 साल में जो नहीं किया,वह भाजपा सरकार ने दस साल में करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि वह यहां अपने मंत्रालय की ज्यादा बात इसलिए नहीं करेंगे, क्योंकि लोग सड़कों से गुजरते समय उनके काम को देखते है। उन्होंने कहा कि एक दौर वह भी था जब पैसे की कमी थी,लेकिन आज मौजूदा सरकार की नीतियों की वजह से पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अटल टनल, लद्दाख, लेह और श्रीनगर में हो रहे कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि जोजिला में एशिया की सबसे बड़ी टनल का निर्माण हो रहा है। इसके निर्माण में पांच हजार करोड़ की बचत के साथ इसे 12 हजार करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


60 साल में कांग्रेस ने देश को कितने हाईवे दिएः गडकरी
गडकरी ने सवाल उठाया कि 60 साल में कांग्रेस ने देश को कितने हाईवे दिये। कहा कि पिछले 10 साल में जितने हाईवे बने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुझे या किरण खेर को नहीं, बल्कि देश की जनता को जाता है, क्योंकि जनता ने इस सरकार को चुना है। उन्होंने हाइड्रोजन गाड़ी को धरातल पर लाने की कहानी बचाई। बताया कि पानीपत में पराली से बायो इथेनॉल बनाई जा रही है और पराली से हवाई ईंधन तैयार करने पर तेजी से काम हो रहा है। भविष्य में दुनिया को यह ईंधन बेचने की योजना है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है, जब हमारा देश अन्नदाता से ऊर्जा दाता बनेगा, ईंधन दाता, बिटुमिनदाता और हवाई ईंधनदाता बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी ब्यूटीफुल को वोटर ब्यूटीफुल बनाना हैः टंडन
सांसद किरण खेर ने कहा कि नितिन गडकरी ने देश में सड़कों का जाल बिछाया और ट्रिब्यून चौक पर एक दिन में चंडीगढ़ में फ्लाईओवर को मंजूरी दी। भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन ने कहा कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है और यह दायित्व प्रत्येक चंडीगढ़ वासी के कंधों पर है। हमें सिटी ब्यूटीफुल को वोटर ब्यूटीफुल बनाना है। कहा कि चंडीगढ़ टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित हो रहा है। बीपीओ और आईटी इंडस्ट्री के रूप में इस शहर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आज चंडीगढ़ यंग सिटी बन गया है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, आयोजक मंडल ने गडकरी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बैठक में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सरोज पांडेय, सांसद किरण खेर, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अतुल गर्ग समेत अन्य उपस्थित रहे।

...इस वजह से देरी से पहुंचे गडकरी
नितिन गडकरी शाम को 6:00 बजे कार्यक्रम में पहुंचने वाले थे लेकिन वह करीब ढाई घंटे देरी से पहुंचे। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत सबसे माफी मांगने के साथ की। इसके पीछे का कारण भी बताया। गडकरी ने कहा कि वह हरियाणा में थे लेकिन हरियाणा से उन्हें दिल्ली वापस जाना पड़ा और फिर दिल्ली से वापस चंडीगढ़ आना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें करीब 45 मिनट तक इधर-उधर घूमना पड़ा और जब हेलीकॉप्टर पहुंचा तो वहां तक पहुंचने में भी करीब आधा घंटा लगा, जिसकी वजह से पूरा टाइम टेबल डिस्टर्ब हो गया।


देरी की वजह से भाषण के बीच से उठकर जाने लगीं महिलाएं
कार्यक्रम में देरी के वजह से बहुत सारे लोग, जो शाम को 5:00 बजे ही पहुंच गए थे, वह वापस जाने लगे थे। नितिन गडकरी का भाषण रात करीब 9:15 बजे खत्म हुआ। तब तक हालात ऐसे थे कि कई सीटें खाली हो गई थी। नितिन गडकरी के भाषण के बीच से ही कई महिलाएं उठकर वापस जाती हुईं नजर आईं। इसके बाद जैसे ही उनका भाषण खत्म हुआ। वह मंच पर ही थे लेकिन अधिकतर लोग बाहर की तरफ निकल पड़े। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था को लेकर भी लोग काफी नाराज दिखे। कार्यक्रम स्थल पर एसी ठीक से नहीं चल रहा था। उमस काफी ज्यादा थी, जिसकी वजह से भी लोग काफी ज्यादा परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed