फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union minister Nitin Gadkari declares announcement for Haryana

केंद्रीय मंत्री ने दिया अंडरपास का तोहफा, एयरपोर्ट से भी होगी बेहतर कनेक्टिविटी

Tue, 02 May 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 02 May 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Union minister Nitin Gadkari declares announcement for Haryana
पंचकूला को मिला अंडरपास का तोहफा
अंडरपास न होने की वजह से परेशानियों से जूझ रहे शहरवासियों को जल्द ही इससे छुटकारा मिल जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को जिले वासियों को अंडरपास का तोहफा दे दिया। इससे रोजाना इन मार्गों से होकर गुजरने वाले हजारों लोग अब दफ्तर या स्कूल जाने में लेट नहीं होंगे।
विज्ञापन


हालांकि इसके निर्माण में एक साल का वक्त लग सकता है। स्थानीय विधायक ज्ञानचंद गुप्ता की ओर से शहर में अंडरपास की कमी के कारण हो रही परेशानियों का जिक्र करते हुए पहले भी केंद्र को कई पत्र भेजे गए थे, इसके बाद मुख्यमंत्री के प्रयास के बाद आखिरकार केंद्रीय मंत्री ने दो अंडरपास की मंजूरी दे दी। 
विज्ञापन


इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर सेक्टर-12/12ए/21,12ए/इंडस्ट्रियल एरिया/ सेक्टर 20 और सेक्टर 20 और 21 के डिवाइडिंग रोड पर इंटर सेक्टर का निर्माण किया जाएगा। अब तक इन प्वाइट्स पर अंडरपास नहीं होने की वजह से वाहनों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है जो व्हीकलर अंडरपास के तैयार होने से काफी कम हो जाएगी। खास बात यह है कि इससे न केवल इन सेक्टरों के निवासियों को राहत मिलेगी बल्कि पंजाब से होकर एयरपोर्ट को जाने वाली सड़क से भी सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। पीर मुूछल्ला सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों से आवागमन सुलभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष में पूरा होगा निर्माण

Union minister Nitin Gadkari declares announcement for Haryana
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की घोषणा
एक वर्ष में पूरा होगा निर्माण
विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि दो अंडरपास को मंजूरी मिलने से शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। पहले के डिजाइन में कमियां थी, जिसे दूर किया जा रहा है। निर्माण की शुरुआत जल्द होगी, जिसे अगले एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके लिए संबंधित विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी है, ताकि जल्द से जल्द इस परियोजना को अमली जामा पहनाया जा सके। 

दुर्घटनाओं में भी आएगी कमी
अंडरपास के निर्माण से जहां लोगों की सहूलियतें बढ़ेंगी तो दूसरी तरफ तेज रफ्तार वाहनों के कहर से भी लोग बचेंगे। हाईवे पर अंडरपास की कमी के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अंडरपास के तैयार होने से दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। सेक्टर-20 निवासी बीडी शर्मा ने कहा कि अंडरपास बनने से सेक्टर वासियों की मुश्किलें कम होंगी। अक्सर स्कूली बसों के जाम में फंसने की वजह से बच्चों को स्कूल और बड़ों को दफ्तर पहुंचने में देरी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed