फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union minister Nitin Gadkari big announcement for Haryana

केंद्रीय मंत्री ने सड़क नेटवर्क के विस्तार को दी नई रफ्तार, कई अहम घोषणाएं भी की

Tue, 02 May 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 02 May 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Union minister Nitin Gadkari big announcement for Haryana
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की घोषणा
मुख्यमंत्री के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कई अहम घोषणाएं की। इनमें पंचकूला में राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर सेक्टर-12/12ए/21,12ए/इंडस्ट्रियल एरिया/सेक्टर-20 और 21 के डिवाइडिंग रोड पर इंटर सेक्टर, जींद जिला के ढाकल गांव में अंडरपास, राष्ट्रीय राजमार्ग-10, 65, 71 और 73 पर बाईपास के सुधार कार्य शामिल हैं। 
विज्ञापन


वहीं पलवल जिले में आगरा चौक से दिल्ली चौक के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर एलिवेटेड फ्लाईओवर, राष्ट्रीय राजमार्ग-71बी पर सोहना बाईपास के साथ ही करनाल के लिए ईस्टर्न बाईपास के लिए राज्य सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण के खर्च का 50 प्रतिशत भी वहन किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर बहादुरगढ़-बादली मार्ग पर तीन अंडरपास, जिसमें बालौर मोड़ और रोहतक चौक, पंचकूला और यमुनानगर हाईवे पर और दो अंडरपास एनएच-71 पर जिसमें दूजाना और सिलानी चौक भी शामिल है।
विज्ञापन

 
इस मौके पर गडकरी ने खांगसारा-काला अंब का मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की घोषणा की। इसके अलावा यमुनानगर से पोंटा साहिब के बीच यह फोरलेन होगा। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि दिल्ली-यमुनानगर एक्सप्रेस-वे के लिए सहयोग दें ताकि हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ को जल्द से जल्द जोड़ा जा सके। इस एक्सप्रेेस-वे के बनने से पर्यटन के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। प्रदूषण को कम करने के मद्देनजर केंद्र सरकार हरियाणा में इलेक्ट्रिक टैक्सी को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3200 किलोमीटर के दायरे में तैयार होगा एनएच : सीएम खट्टर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अक्तूबर, 2014 से पहले राज्य में 1470 किलोमीटर लंबाई के राष्ट्रीय राजमार्ग थे। वर्ष 2017 में यह बढ़कर 2480 किलोमीटर तक पहुंच गया है। हाल ही की घोषणाओं पर चल रहे कार्यों के पूरा होने के बाद यह आंकड़ा 3200 किलोमीटर का होगा।
 

गडकरी ने सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास की रखी आधारशिला

Union minister Nitin Gadkari big announcement for Haryana
गडकरी ने सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास की रखी आधारशिला
केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को सेतु भारतम् कार्यक्रम के तहत पंचकूला के सूरजपुर में सूरजपुर-सुखोमाजरी पिंजौर बाईपास की आधारशिला रखी। योजना के अनुसार 140 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस 7.7 किलोमीटर बाईपास का निर्माण अगले दो वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बाईपास बनने की मांग लंबे समय से आ रही थी, लेकिन किसी भी सरकार ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया। अभी इस मार्ग पर हमेशा वाहनों की भीड़ और जाम की स्थिति बनी रहती थी। बाईपास के बन जाने से पिंजौर के अंदरूनी हिस्से में जहां दुर्घटना की आशंका कम हो जाएगी तो दूसरी तरफ वाहन चालकों को भी काफी राहत मिलेगी।

बता दें कि इस मार्ग पर रोजाना करीब 2000-2500 वाहनों का आवागमन होता है। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा सरकार के परिवहन मंत्री किशनलाल पंवार, नायब सैनी, अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया, प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, कालका की विधायक लतिका शर्मा और पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता सहित पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।      

24 आरओबी-आरयूबी का निर्माण
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में 24 आरओबी-आरयूबी का निमार्ण कार्य पूरा हुआ है, जबकि 21 पर कार्य प्रगति पर है। 1966 से हरियाणा गठन के बाद वर्ष 2014 तक प्रदेश में केवल 67 आरओबी-आरयूबी का निर्माण हुआ था।       

केंद्रीय मंत्री के आने से पहले सड़कों को किया गया दुरुस्त
नितिन गडकरी के आगमन से पहले शिमला हाईवे की सर्विस रोड पर करीब एक किलोमीटर के दायरे में पैच वर्क किया गया था, ताकि सड़क पर कोई भी गड्ढा न रहे। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के लिए इतनी ट्रैफिक पुलिस की भी अच्छी तैयारी थी और वहीं हाइवे पर वाहन भी रेंगने की बजाय फर्राटा भर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed