Punjab Chunav 2022: 'कोई हिंदू नहीं बन सकता पंजाब का सीएम', भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को चुनाव आयोग से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में मुस्लिम औरतों को वोट डालने से रोकने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मसले पर हस्तक्षेप करने की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस नेता के बयान को लेकर आयोग को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक कांग्रेस नेता ने कहा कि एक हिंदू कभी पंजाब का सीएम नहीं बन सकता। यह चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश है। हमने इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई है।
सिद्धू के प्रचार पर रोक लगाने की मांग
भाजपा ने सोमवार को चुनाव आयोग से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की शिकायत करते हुए विधानसभा चुनाव में उनके प्रचार करने पर रोक लगाने की मांग की है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि सिद्धू अपनी टिप्पणियों से समाज में नफरत और विभाजन को बढ़ावा दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में दावा किया, सिद्धू पंजाबी समाज को बांटने के लिए ब्राह्मण समुदाय पर अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। भाजपा का कहना है कि हाल ही में सिद्धू ने अपील भी की थी कि पंजाब में मुसलमानों का वोट बंटने न पाए। नकवी ने कहा कि कांग्रेस नेता की टिप्पणी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग से कहा कि वह कांग्रेस को सिद्धू के विभाजनकारी एजेंडे पर चलने से रोके। क्योंकि पंजाब ने अतीत में बहुत कुछ झेला है। पंजाब सीमा पार आतंकवाद के निशाने पर भी रहा है। ऐसे में समाज को बांटने वाली टिप्पणियां करना उचित नहीं है।
15 फरवरी को जेपी नड्डा की रैली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 फरवरी को विधानसभा हलका बल्लूआना के गांव सीतो गुन्नों में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार नड्डा दोपहर एक बजे सीतो गुन्नों की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसमें करीब 3000 लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई हैं। वे हेलीकॉप्टर से सीधे सीतो गुन्नों पहुंचेंगे। जनसभा स्थल के पास ही हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। इधर, भाजपा की उम्मीदवार वंदना सांगवाल ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर जिन लोक कल्याणकारी नीतियों को हलका बल्लूआना में लागू किया जाएगा, उनके बारे में नड्डा विस्तार से जानकारी देंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से उनके ओजस्वी विचार सुनने की अपील की।
Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi-led BJP delegation meets Chief Election Commissioner in Delhi
"Recently, a Congress leader said a Hindu can never become CM of Punjab. It's an attempt to give a communal colour to the election. We have filed a complaint in this regard," he says pic.twitter.com/tEqlHAucWw— ANI (@ANI) February 14, 2022