फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister Anurag Thakur reached in Chandigarh

भड़काऊ बयान पर अनुराग ठाकुर की चुप्पी, बोले- झूठ बोल रहा मीडिया, अपनी जानकारी में सुधार कीजिए

Sun, 01 Mar 2020 10:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur reached in Chandigarh
अनुराग सिंह ठाकुर - फोटो : ANI

दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ बयान को लेकर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर चुप्पी साध गए। रविवार को सीआईआई कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे विवादित बयान पर सवाल किया तो वह भड़क गए और कहा कि ‘क्या कहा मैंने? ये आप लोग बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं।’ 

विज्ञापन


इस पर पत्रकार ने कहा कि ‘सच क्या है फिर?’ तो अनुराग ठाकुर बोले कि ‘इसीलिए मैं तभी कहता हूं कि मीडिया में जितनी जानकारी है.. पहले अपनी जानकारी में सुधार कीजिए’। आधी जानकारी किसी के लिए भी घातक होती है। मामला अभी विचाराधीन है, इसलिए वह इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बोलेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रिठाला में एक चुनावी रैली में अनुराग ठाकुर ने आपत्तिजनक नारे लगवाए थे, जिसकी शिकायत पर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रिपोर्ट भी तलब की थी। हालांकि यह मामला अभी विचाराधीन है। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने मीडिया को यह नसीहत भी दी कि उनसे सवाल उनके विभाग से ही जुड़े पूछे जाएं।

चुनावी सभा में क्या बोला था अनुराग ठाकुर ने
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रिठाला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सार्वजनिक रूप से अनुराग ठाकुर ने आपत्तिजनक नारे लगवाए थे, जिसका वीडियो वायरल हो गया था। अनुराग ठाकुर ने मंच से कहा था कि ‘देश के गद्दारों को..’ जिसके जवाब में जनता ‘गोली मारो -- को’ के नारे लगा रही थी। मंच पर भाजपा सांसद गिरिराज सिंह के साथ एक और केंद्रीय मंत्री, सांसद व पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

दिल्ली में दंगे भड़काने वालों पर की जाए सख्त कार्रवाई 
इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली दंगों पर कहा कि जिन लोगों ने दंगे भड़काए या उसमें शामिल हैं, उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed