फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Home Secretary holds another high level internal security meet regarding Ludhiana Court explosion incident

लुधियाना बम धमाका: गृह मंत्रालय में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक, सीआरपीएफ, आईबी व एनआईए प्रमुख रहे मौजूद

Fri, 24 Dec 2021 05:58 PM IST
ajay kumar एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Dec 2021 05:58 PM IST
सार

लुधियाना में बम धमाके के बाद पूरा पंजाब हाई अलर्ट पर है। उधर, केंद्रीय एजेंसियों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। केंद्रीय एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को भी अलर्ट किया है। वहीं संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। बम धमाके के बाद पंजाब के प्रमुख स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय भी पूरे मामले पर अपनी नजर बनाए है।

विज्ञापन
Union Home Secretary holds another high level internal security meet regarding Ludhiana Court explosion incident
लुधियाना कोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना अदालत में बम धमाके के बाद नई दिल्ली व पंजाब में अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर जारी है। शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने लुधियाना अदालत में बम धमाके की घटना पर चर्चा करने के लिए गृह मंत्रालय में एक और उच्च स्तरीय आंतरिक सुरक्षा बैठक की। बैठक में आईबी निदेशक अरविंद कुमार, सीआरपीएफ और एनआईए प्रमुख कुलदीप सिंह और बीएसएफ के डीजी पंकज सिंह, एनआईए और गृह मंत्रालय के अन्य अधिकारी शामिल हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने लुधियाना कोर्ट विस्फोट की घटना पर पंजाब के शीर्ष अधिकारियों के साथ बात करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह को जानकारी दी थी। अधिकारियों के मुताबिक मंत्रालय ने राज्य सरकार से प्रारंभिक जांच के निष्कर्षों के बारे में सूचित करने और यह भी बताने को कहा कि विस्फोट में कौन-कौन शामिल हो सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में चुनाव से पहले और हमलों की चेतावनी
खुफिया एजेंसियों ने पंजाब में चुनाव से पहले और आतंकी हमलों की चेतावनी देते हुए पंजाब पुलिस को सलाह दी है कि संवेदनशील ठिकानों पर सुरक्षा कड़ी करें और सोशल मीडिया पर करीबी निगाह रखें। इन एजेंसियों ने हिंसा भड़कने के मामले में पंजाब को जम्मू-कश्मीर से भी संवेदनशील माना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस को संभावित आतंकी हमलों के बारे में कई एडवाइजरी भेजी गई थीं। लुधियाना धमाके के बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसियां राज्य पुलिस के संपर्क में हैं ताकि ऐसी और घटनाओं को रोका जा सके।

10 घंटे बाद मलबे से एनएसजी ने हटाया शव
रात करीब सवा दस बजे दिल्ली से एनएसजी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। बारीकी से जांच करने के बाद शव को वहां से उठाकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पंजाब व चंडीगढ़ की फॉरेंसिक टीम ने कई अहम सुराग एकत्र किए हैं। देर रात एनआईए की टीम भी लुधियाना पहुंच चुकी थी। बम में आईईडी का इस्तेमाल किए जाने का शक जताया जा रहा है।


बम धमाके में गई एक की जान, छह घायल
लुधियाना की जिला अदालत गुरुवार दोपहर करीब 12.15 बजे बम धमाके से दहल उठी थी। अदालत की दूसरी मंजिल पर स्थित शौचालय में धमाका हुआ था। धमाके में एक की मौत हुई और छह लोग घायल हैं। धमाके की आवाज डेढ़ से दो किलोमीटर तक सुनी गई थी। धमाका इतना भीषण था कि आसपास की इमारतों के शीशे भी चटक गए। बाथरूम के अंदर की सभी दीवारें उड़ गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed