फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unhappy over Shimla bypass-Parwanoo, Solan project

शिमला बाईपास-परवाणु, सोलन परियोजना पर गड़करी नाखुश

Tue, 14 Jan 2020 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Unhappy over Shimla bypass-Parwanoo, Solan project
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में शिमला बाईपास और परवाणु-सोलन परियोजना के लटकने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सख्त नाराजगी जताई है। गडकरी ने बैठक के बीच ही राज्य के सीएम जयराम ठाकुर से फोन पर बात कर जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने को कहा, जबकि एनएचएआई के चेयरमैन को परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया। गडकरी ने इन दोनों परियोजनाओं के लिए तीन महीने में नया टेंडर जारी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने एनएचएआई, परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों, मुख्यमंत्री प्रधान सचिव संजय कुंडू के अलावा राज्य के कुछ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसी दौरान गडकरी दोनों परियोजनाओं के लटकने से बेहद खफा हो गए। सूत्रों ने बताया, गडकरी ने एनएसएआई चेयरमैन से पूछा कि जमीन अधिग्रहण, पेड़ कटाई सहित अन्य औपचारिकता पूरी किए बिना परियोजना पर काम करने की अनुमति कैसे दे दी गई? इसी दौरान गडकरी ने राज्य के सीएम से फोन पर बात की।
विज्ञापन

गडकरी ने एनएचएआई के चेयरमैन से कहा कि वह तीन महीने के अंदर परियोजना के बाकी बचे काम को पूरा करने के लिए नया टेंडर जारी कर काम की शुरुआत कराएं। दरअसल परवाणु सोलन परियोजना के तहत 39 किमी सड़क बननी थी। मगर जमीन अधिग्रहण सहित कई अन्य समस्याओं के कारण इसका बीस फीसदी कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जबकि केथलीघाट से शिमला बाईपास तक चार लेन की सड़क के साथ तीन सुरंगें बननी थी। इस परियोजना का बजट 1500 करोड़ का है। इसे इसी साल हर हाल में पूरा किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed