फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unfolded Patil's true On the issue of resignation

इस्तीफे के मुद्दे पर सामने आया पाटिल का सच

Wed, 25 Jun 2014 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Jun 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
Unfolded Patil's true On the issue of resignation

केंद्र में मोदी सरकार के शपथ लेने से पहले ही यूटी के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर दी थी। लेकिन, कांग्रेस के बड़े नेताओं ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था।

विज्ञापन


कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने इस्तीफा देने के लिए इसलिए मना कर दिया था क्योंकि ऐसा करने से कुछ और राज्यपालों पर भी इस्तीफा देने का दबाव बढ़ जाता।
विज्ञापन


कांग्रेस ऐसा नहीं चाहती थी। वर्ष 2004 में जब केंद्र में यूपीए सरकार आई थी, तब पाटिल केंद्रीय गृह मंत्री बने थे और पाटिल ने ही एनडीए की ओर से नियुक्त कुछ राज्यपालों से त्याग पत्र मांगा था। यही वजह है कि पाटिल ने किसी विवाद से बचने के लिए पहले ही अपना इस्तीफा देने की पेशकश कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सात माह बचा है कार्यकाल

Unfolded Patil's true On the issue of resignation

अब उम्मीद की जा रही है कि पाटिल या तो लगभग सात माह का बचा हुआ कार्यकाल पूरा करेंगे या उन्हें किसी दूसरे राज्य का राज्यपाल नियुक्त कर दिया जाएगा। लेकिन, जिस तरह से पाटिल और भाजपा के नेताओं के बीच तनातनी चल रही है उससे यह स्पष्ट है कि केंद्र पर उन्हें यहां से हटाने का दबाव बढ़ रहा है।

ऐसे में चर्चा यह भी है कि पाटिल को किसी दूसरे राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है। ध्यान रहे कि भाजपा चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन पाटिल के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेज चुके हैं।

इससे पहले चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने भी गृह मंत्री को पद लिखा था। प्रशासक की सलाहकार समिति की बैठक सांसद से पूछकर तय न करने का विवाद काफी बढ़ गया था और मामला गृह मंत्रालय तक पहुंच गया है।

पाटिल रहेंगे या जाएंगे फैसला जल्द

Unfolded Patil's true On the issue of resignation

संसद का सत्र 7 जुलाई से शुरू होगा। यह माना जा रहा है कि इससे पहले नए राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले हो जाएंगे। ऐसे में पाटिल यूटी के प्रशासक रहेंगे या कोई अन्य प्रशासक आएगा यह 6 जुलाई से पहले तय हो जाएगा।

भाजपा के स्थानीय नेता भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा को यूटी का प्रशासक नियुक्त कराने के लिए लाबिंग कर रहे हैं। भाजपा नेता चाहते हैं कि पंजाबी पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति ही यूटी का अगला प्रशासक बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed