{"_id":"5c7d2e76bdec222c005d34a5","slug":"unemployed-teacher-climbed-on-tank-hold-petrol-and-sulfas-in-hand-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सल्फास और पेट्रोल लेकर पानी की टंकी पर चढ़े बेरोजगार अध्यापक, फूले प्रशासन के हाथ पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सल्फास और पेट्रोल लेकर पानी की टंकी पर चढ़े बेरोजगार अध्यापक, फूले प्रशासन के हाथ पांव
Tue, 05 Mar 2019 09:05 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 05 Mar 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़े बेरोजगार अध्यापक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला में सोमवार सुबह ईटीटी पास पांच बेरोजगार अध्यापक पेट्रोल की बोतल व सल्फास की गोलियां लेकर कस्बा बहादुरगढ़ में पानी की बड़ी टंकी पर चढ़ गए। जबकि बाकी साथी टंकी के नीचे धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए। इनका कहना है कि शिक्षा मंत्री ने रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन अभी तक वादा पूरा नहीं किया गया है। जिस कारण ईटीटी पास बेरोजगार अध्यापकों में काफी रोष है।
विज्ञापन
चेतावनी दी गई कि अगर जल्द नौकरियां नहीं दी गईं तो वह अपनी जान दे देंगे। नर्सों के बाद अब बेरोजगार अध्यापकों के इस प्रदर्शन से पूरा दिन पुलिस प्रशासन परेशान रहा। खबर लिखे जाने तक ये बेरोजगार अध्यापक टंकी पर चढ़े हुए थे। बेरोजगार ईटीटी पास अध्यापकों के मुताबिक शिक्षा मंत्री ने उनको नौकरी देने का भरोसा दिया था। लेकिन वादा मात्र औपचारिकता साबित हुआ।
विज्ञापन
उनको अब तक रोजगार नहीं दिया गया। जिस कारण अपने परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। जिसके तहत पंजाबी यूनिवर्सिटी के नजदीक बहादुरगढ़ में पानी की टंकी पर पांच ईटीटी टेट पास बेरोजगार अध्यापक पेट्रोल की बोतलें व सल्फास की गोलियां लेकर चढ़ गए। जबकि इनके बाकी साथी टंकी के नीचे धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए।
विज्ञापन
बारिश के बावजूद बेरोजगार अध्यापक टंकी पर डटे रहे। टंकी पर चढ़े अध्यापकों में जतिंदर सिंह जलालाबाद, सुरिंदर, संदीप, करनवीर बरनाला, जगसीर संगरूर शामिल हैं। इस मौके पर बेरोजगार अध्यापकों के प्रदेश प्रधान दीपक कंबोज ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, उनका आंदोलन चलेगा।