{"_id":"5e615e718ebc3eebb4475e89","slug":"under-treatment-minor-girl-died-at-pgi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो वायरल होने से आहत नाबालिग लड़की ने लगाई थी आग, चंडीगढ़ पीजीआई में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो वायरल होने से आहत नाबालिग लड़की ने लगाई थी आग, चंडीगढ़ पीजीआई में तोड़ा दम
Fri, 06 Mar 2020 01:48 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुरा के एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा की उपचार के दौरान चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई। छात्रा की उसी की क्लास में पढ़ने वाले एक लड़के ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दी थी। इससे परेशान होकर उसने तेल छिड़कर आग लगा ली थी। पुलिस ने छात्रा की मौत के बाद आरोपी के खिलाफ दर्ज केस में आत्महत्या के लिए मजबूर करने की भी धारा जोड़ दी है। गौरतलब है कि आरोपी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है।
विज्ञापन
थाना खेड़ी गंडियां की इंचार्ज महिमा सिंह ने बताया कि नाबालिग पिछले साल एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके साथ 20 वर्षीय कमलजीत भी पढ़ता था। कमलजीत अक्सर लड़की को परेशान करता था। इस कारण पिता ने 12वीं में अपनी बेटी का दाखिला दूसरे कॉलेज में करवा दिया।
विज्ञापन
साथ में लड़की को पंजाबी यूनिवर्सिटी के पास पड़ते एक इंस्टीट्यूट में इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स भी ज्वॉइन करा दिया। जब आरोपी को इसका पता चला तो वह वहां भी जाने लगा। इस दौरान उसने लड़की के साथ एक सेल्फी ले ली। जब लड़की ने आरोपी के साथ शादी से इंकार कर दिया तो उसने वो फोटो वायरल कर दी।
विज्ञापन
परेशान होकर लड़की ने 23 फरवरी को तेल छिड़ककर आग लगा ली थी। उधर पुलिस ने वारदात के बाद ही आरोपी को 25 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। अब नाबालिग की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी खिलाफ दर्ज केस की धाराओं में वृद्धि कर दी है।