फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Under Paas becomes problem because of matro project

मेट्रो के चक्कर में यहां लटके हैं अंडर पास

Sun, 17 Nov 2013 12:37 PM IST
रवि अटवाल / अमर उजाला, चंडीगढ़
रवि अटवाल / अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Nov 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
Under Paas becomes problem because of matro project
शहर के मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक की समस्या से जल्द निजात मिलने के आसर अभी नहीं दिख रहे हैं। छह साल से अटके अंडर पास प्रोजेक्ट के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


हालांकि इसके लिए इस वित्त वर्ष में केंद्र से पहले ही बजट मंजूर हो चुका है मगर प्रशासन के पास अब मेट्रो प्रोजेक्ट का बहाना है।  

देरी का तर्क
प्रशासन ने अंडरपास का प्रोजेक्ट चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को सौंपा था। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि आठ अंडर पास में से जिन तीन के लिए प्रशासन से मंजूरी मिली, उनका निर्माण भी फिलहाल व्यावहारिक नहीं है।
विज्ञापन


ये चौराहे मेट्रो के रूट पर आ रहे हैं। ऐसे में इन्हें बनाना मुश्किल है। ये मेट्रो प्रोजेक्ट के चक्कर में चंडीगढ़ में छह सालों से अंडर पासों का निर्माण अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटी प्रशासन ने अंडर पास का काम चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को सौंपा था। बोर्ड का कहना है कि अंडर पास के निर्माण में मेट्रो बाधा डाल रही है। जिन चौराहों पर अंडर पास बनाए जाने हैं, वहां से मेट्रो का भी रूट है।

ऐसे में इन चौराहों पर अंडर पास बनाना मुश्किल है। जिन तीन अंडर पासों के निर्माण को मंजूरी दी गई थी उनमें  प्रेस चौक, ट्रांसपोर्ट चौक और पिकाडली चौक शामिल हैं।


अब दोबारा स्टडी
अब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड अंडर पास के पूरे प्रोजेक्ट की ही फिर से स्टडी कर रहा है। प्रस्तावित तीन अंडर पास मेट्रो के रूट में आते हैं। इसलिए अंडर पास के लिए दोबारा स्टडी की जा रही है।

इसका प्लान यूटी प्रशासन को भेजा जाएगा। इनमें उन जगहों को चयनित किया जाएगा जहां ट्रैफिक की समस्या रहती हो और मेट्रो का भी रूट न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed