फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Under construction building roofing falls in Punjab Mohali

मोहाली में बड़ा हादसा: दो लेंटर की शटरिंग खोले बिना डाला जा रहा था तीसरा लेंटर, एकाएक धंसा, दो मजदूर दबे

Sat, 31 Dec 2022 07:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 31 Dec 2022 07:05 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि यहां शॉपिग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। इमारत के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर की छत पड़ चुकी थी, मगर शटरिंग अभी नहीं निकाली गई है। इस बीच ऊपरी मंजिल में छत डालने की तैयारी चल रही थी। अचानक छत ढह गई और चार मजदूर मलबे में दब गए। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। 

विज्ञापन
Under construction building roofing falls in Punjab Mohali
Mohali News - फोटो : एएनआई

विस्तार

छज्जूमाजरा रोड पर एक निर्माणाधीन शोरूम की शाम करीब पांच बजे दूसरी मंजिल की छत डालने के दौरान एक लेंटर गिर गया। हादसे के वक्त वहां पर 11 मजदूर काम कर रहे थे। जैसे ही छत गिरी तो मजदूर भागकर बाहर की ओर आए लेकिन एकाएक हुए हादसे के कारण पहली मंजिल की छत और बेसमेंट की छत भी गिर गई। वहीं दो मजदूर इसमें दब गए। दोनों की हालत गंभीर है। उन्हें फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद छज्जूमाजरा रोड पर जाम लग गया और लोग कई घंटे जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने मजूदरों के साथ मिलकर दबे हुए मजदूरों को बचाने का काम शुरू कर दिया। वहीं, घटना के कुछ देर बाद सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर शोरूम बना रहे मजदूर मनोज ने बताया कि घटना के वक्त दूसरी मंजिल की छत डाली जा रही थी कि एकाएक बीच में से लेंटर धंस गया। इस कारण नीचे के दो लेंटर भी धंस गए।

विज्ञापन

लेंटर गिरने का पता चलते ही काम कर रहे 11 मजदूर बाहर की ओर भागे लेकिन ठेकेदार आजाद और मजदूर नीतिश बीच में फंस गए। उन्होंने कहा कि पहले के दो लेंटर की शटरिंग खोले बिना तीसरे लेंटर डाले जाने के कारण हादसा हुआ है। पहली मंजिल का लेंटर डाले अभी 15 दिन ही हुए थे।

तीनों लेंटर के सरिए आपस में मिलने से बचाव कार्य में हुई देरी
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रूपिंदर कौर सोही, एसएचओ सिटी हरजिंदर सिंह टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने बचाव कार्य शुरू करवाया। मौके पर छह जेसीबी, तीन एंबुलेंस और दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। वहीं घटना का पता चलते ही एसपी (ग्रामीण) नवरीत सिंह विर्क भी मौके पर पहुंचे। तीन लेंटर के सरिए आपस में मिल जाने से बचाव कार्य में देरी हुई। शाम करीब शाढ़े सात बजे मजूदर नीतिश को बाहर निकाला गया। घटना में उसकी बाजू और टांग टूट गई है। इसके बाद शाम करीब आठ बजे ठेकेदार आजाद को भी निकाल लिया गया। घटना में उसके घुटने और कंधे पर चोट आई है।

लेंटर गिरने के बारे में क्या कहते हैं विशेषज्ञ
आर्किटेक्टर राजन ने कहा कि गर्मी के मौसम में 14 दिन के बाद लेंटर खोला जा सकता है। वहीं सर्दी के मौसम में लेंटर की शटरिंग करीब एक महीने बाद खोलनी चाहिए क्योंकि मौसम में नमी के कारण इसे सूखने में समय लग जाता है। इसके अलावा एक लेंटर की शटरिंग खोलने के बाद ही दूसरा लेंटर डालना चाहिए।

घटना के बाद मौके पर नहीं पहुंचा शोरूम मालिक
पुलिस प्रशासन लेंटर गिरने के कारणों की भी जांच कर रहा है। प्राथमिक जांच में देर रात तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई थी कि उक्त शोरूम का मालिक कौन है। हादसा हो जाने के बाद शोरूम से संबंधित मालिक व कोई भी अन्य व्यक्ति घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था।

विज्ञापन

जब बिल्डिंग गिरनी शुरू हुई, तभी मजदूरों ने निकलना शुरू कर दिया था। मौके पर लोगों की सहायता से सबसे पहले ठेकेदार को निकाला गया। उसके बाद एक और मजदूर मलबे के नीचे दबा दिखाई दिया जिसके ऊपर काफी मलबा पड़ा था। उसे देखकर लग रहा था कि वह नहीं बचा होगा पर जब उसे बाहर निकाला गया तो उसकी सांसें चल रही थी। 11 मजदूर वहां पर काम कर रहे थे और मजदूरों ने बताया कि उनके सभी  साथी बाहर आ चुके हैं।
- नवरीत सिंह विर्क  एसपी, ग्रामीण

दो मजदूर दबे होने की सूचना मिली थी। उन्हें निकाल लिया गया है।अभी भी एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। सभी प्रकार की जांच-पड़ताल की जाएगी और शोरूम बनाने वाले मालिक पर मामला दर्ज किया जाएगा।
- रविंदर सिंह, एसडीएम खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed