{"_id":"63e3503e8eab26ee6303b558","slug":"uncle-and-nephew-families-living-in-same-house-got-into-brawl-over-stray-dogs-in-panipat-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों पर घमासान: भतीजे ने की चाचा की शिकायत, कहा-लावारिस कुत्ते रखते हैं, हमे बचाओ.. पानीपत का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों पर घमासान: भतीजे ने की चाचा की शिकायत, कहा-लावारिस कुत्ते रखते हैं, हमे बचाओ.. पानीपत का मामला
Wed, 08 Feb 2023 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 08 Feb 2023 01:03 PM IST
सार
राजेंद्र फ्लोर मिल के नजदीक आदर्श नगर स्थित मकान के प्रथम तल पर रहने वाले भतीजे अर्पित गर्ग और उनके पिता राजेश कुमार ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को शिकायत देकर भूतल पर रहने वाले चाचा विनोद, उनके बेटे अभिषेक, बेटी मेघना और पत्नी अर्चना के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लावारिस कुत्तों पर एक ही घर में ऊपर नीचे रहे चाचा और भतीजे के परिवारों में घमासान हो गया। भतीजे का परिवार चाचा के परिवार की शिकायत लेकर पुलिस थाने जा पहुंचा और कहा कि घर में लावारिस कुत्तों को रखते हैं, उनका घर में घुसना मुहाल हो गया है। कुत्ते हमला कर देते हैं। साहब! हमें बचाओ। अब पुलिस ने मामले में चाचा के परिवार पर केस दर्ज कर लिया है।
राजेंद्र फ्लोर मिल के नजदीक आदर्श नगर स्थित मकान के प्रथम तल पर रहने वाले भतीजे अर्पित गर्ग और उनके पिता राजेश कुमार ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को शिकायत देकर भूतल पर रहने वाले चाचा विनोद, उनके बेटे अभिषेक, बेटी मेघना और पत्नी अर्चना के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में अर्पित गर्ग ने कहा कि एक ही मकान में वे पिछले कई वर्षों से रहते आ रहे हैं। चाचा का परिवार छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता है। उनकी बेटी मेघना कुत्ते पालती है। सड़क के लावारिस कुत्तों को भी घर में रखती है। ये कुत्ते उनके परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के आने पर काटने के लिए दौड़ते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर जानबूझकर कुत्ते को छोड़ा जाता है। जिसकी वजह से उनकी मां को कई बार चोट भी लग चुकी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि गत पांच फरवरी को भी मेघना ने उनके पिता के आने पर पालतू कुत्ते से हमला करा दिया। उसने मेघना को रोका तो उसके साथ गालीगलौज की गई। इतने में अभिषेक डंडे लेकर आ गया। बाकी लोगों ने उसके हाथ पकड़ लिए और डंडे से मारा गया। उसका गला दबाया और जान से मारने का प्रयास किया। मेघना ने कहा कि इसे आज मार ही दो। बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपनी जान बचाई। एक ही मकान में ऊपर नीचे रहने की वजह से जीना मुहाल हो गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आते-जाते आरोपी उन पर हंसते हैं और धमकाते हैं। कहते हैं कि अब तो बच गए, आगे से पंगा लिया तो जान से हाथ धो बैठोगे। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।