फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uncle and nephew families living in same house got into brawl over stray dogs in Panipat

कुत्तों पर घमासान: भतीजे ने की चाचा की शिकायत, कहा-लावारिस कुत्ते रखते हैं, हमे बचाओ.. पानीपत का मामला

Wed, 08 Feb 2023 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Feb 2023 01:03 PM IST
सार

राजेंद्र फ्लोर मिल के नजदीक आदर्श नगर स्थित मकान के प्रथम तल पर रहने वाले भतीजे अर्पित गर्ग और उनके पिता राजेश कुमार ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को शिकायत देकर भूतल पर रहने वाले चाचा विनोद, उनके बेटे अभिषेक, बेटी मेघना और पत्नी अर्चना के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Uncle and nephew families living in same house got into brawl over stray dogs in Panipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लावारिस कुत्तों पर एक ही घर में ऊपर नीचे रहे चाचा और भतीजे के परिवारों में घमासान हो गया। भतीजे का परिवार चाचा के परिवार की शिकायत लेकर पुलिस थाने जा पहुंचा और कहा कि घर में लावारिस कुत्तों को रखते हैं, उनका घर में घुसना मुहाल हो गया है। कुत्ते हमला कर देते हैं। साहब! हमें बचाओ। अब पुलिस ने मामले में चाचा के परिवार पर केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


राजेंद्र फ्लोर मिल के नजदीक आदर्श नगर स्थित मकान के प्रथम तल पर रहने वाले भतीजे अर्पित गर्ग और उनके पिता राजेश कुमार ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को शिकायत देकर भूतल पर रहने वाले चाचा विनोद, उनके बेटे अभिषेक, बेटी मेघना और पत्नी अर्चना के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में अर्पित गर्ग ने कहा कि एक ही मकान में वे पिछले कई वर्षों से रहते आ रहे हैं। चाचा का परिवार छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता है। उनकी बेटी मेघना कुत्ते पालती है। सड़क के लावारिस कुत्तों को भी घर में रखती है। ये कुत्ते उनके परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के आने पर काटने के लिए दौड़ते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर जानबूझकर कुत्ते को छोड़ा जाता है। जिसकी वजह से उनकी मां को कई बार चोट भी लग चुकी है। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि गत पांच फरवरी को भी मेघना ने उनके पिता के आने पर पालतू कुत्ते से हमला करा दिया। उसने मेघना को रोका तो उसके साथ गालीगलौज की गई। इतने में अभिषेक डंडे लेकर आ गया। बाकी लोगों ने उसके हाथ पकड़ लिए और डंडे से मारा गया। उसका गला दबाया और जान से मारने का प्रयास किया। मेघना ने कहा कि इसे आज मार ही दो। बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपनी जान बचाई। एक ही मकान में ऊपर नीचे रहने की वजह से जीना मुहाल हो गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आते-जाते आरोपी उन पर हंसते हैं और धमकाते हैं। कहते हैं कि अब तो बच गए, आगे से पंगा लिया तो जान से हाथ धो बैठोगे। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed