फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UGC prepared examination and academic calendar, examinations to be held from July 1

यूजीसी ने तैयार किया एग्जामिनेशन व एकेडमिक कैलेंडर, एक जुलाई से होंगी परीक्षाएं

Thu, 30 Apr 2020 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
UGC prepared examination and academic calendar, examinations to be held from July 1
चंडीगढ़। यूजीसी ने एग्जामिनेशन एवं एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। 1 जुलाई से विद्यार्थियों की परीक्षाएं होंगी। साथ ही 14 अगस्त तक सभी विद्यार्थियों को रिजल्ट मिल जाएंगे। उसके बाद नए सेशन की तैयारियां शुरू होंगी और सितंबर में कक्षाएं लगना शुरू होंगी। अमर उजाला ने इसका खुलासा हाल ही में किया था। लिखा था कि सितंबर में नया सेशन शुरू होगा। यूजीसी की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी होते ही अब विद्यार्थी व शिक्षक अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि कोरोना का खात्मा इससे पहले होगा तभी ये तिथियां पूरी तरह धरातल पर उतरेंगी।
विज्ञापन

यूजीसी ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा के वाइस चांसलर प्रो. आरसी कुहड़ की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी बनाई थी। इस टीम को एग्जामिनेशन से लेकर एकेडमिक कैलेंडर तक तैयार करना था। तीन बैठकों में पूरी टीम ने यह तैयार कर लिया और उसके बाद यह यूजीसी को सौंप दिया। यूजीसी ने इसे प्रथम दृष्टया जारी कर दिया है। यदि कोई संशोधन या आपत्तियां आएंगी तो उसमें फिर सुधार होगा।
विज्ञापन

यूजीसी ने 1 जुलाई से 31 जुलाई तक परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। 31 मई तक सभी शिक्षकों को अपने कोर्स को पूरा करवाना होगा। साथ ही विद्यार्थियों को भी सभी पेंडिंग कार्य इस अवधि तक पूरे करने होंगे। ऑनलाइन कक्षाएं लेकर सभी बाधाओं को दूर करना होगा। 1 से 31 अगस्त तक सभी एडमिशन के प्रोसेस शुरू हो जाएंगे। 1 सितंबर से नए सेशन के लिए कक्षाएं लगनी शुरू हो जाएंगी। यूजीसी ने यह कैलेंडर दस पेज का तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब सरकार व यूटी प्रशासन को पास करना होगा
यूजीसी की ओर से परीक्षा कार्यक्रम तो जारी कर दिया गया, लेकिन यहां कोरोना की स्थिति देखी जाएगी। पंजाब व चंडीगढ़ में स्थिति ठीक रहती है तो यह कैलेंडर पास कर दिया जाएगा, अन्यथा इसमें संशोधन करना होगा। इसके लिए पंजाब सरकार व यूटी प्रशासन अनुमति देगा। उसी की अनुमति से यह परीक्षाएं होंगी।
1 से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां
लॉकडाउन के कारण लगातार 40 दिन की छुट्टियां विद्यार्थी व शिक्षक काट चुके हैं। अधिकारी भी अवकाश पर ही हैं। हालांकि कुछ अपने घरों से काम कर रहे हैं। अधिकांश छात्र चाहते थे कि इस बार गर्मियों की छुट्टियां न पड़ें, लेकिन यूजीसी की कमेटी ने 1 से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां करने की संस्तुति की है। यानी एक माह विद्यार्थियों को घर में और बैठना होगा। हालांकि जून तक कोरोना भी रहने के आसार हैं। ऐसे में छुट्टियां भी पूरी हो जाएंगी।

ऑनलाइन कक्षाओं से ही चलाना होगा काम
सूत्रों का कहना है कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाओं के जरिये ही कोर्स पूरा करना होगा, इसलिए 31 मई तक का समय दिया गया है। इस अवधि तक सभी की बाधाओं को दूर किया जा सकता है। विश्वविद्यालय इसके लिए कोई मैकेनिजम विकसित करेंगे। हो सकता है कि लॉकडाउन खुला तो ऑनलाइन कक्षाओं में भाग न लेने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed