{"_id":"685ad90d3b2e5ab180060b21","slug":"ugc-net-exam-will-be-held-from-june-25-to-29-in-two-shifts-chandigarh-news-c-59-1-asr1001-112858-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: यूजीसी नेट परीक्षा परीक्षा 25 से 29 जून, तक दो शिफ्टों में होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: यूजीसी नेट परीक्षा परीक्षा 25 से 29 जून, तक दो शिफ्टों में होगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर । 25 जून से 29 जून, 2025 तक होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल ज्योति बाला ने बताया कि यह परीक्षा आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड, अल्बर्ट रोड, कुमार इंटरनेशनल होटल के सामने, अल्बर्ट रोड पर 2 शिफ्टों में होगी।
यह परीक्षा दो पाॅलियों में होगी तथा प्रथम पाली का पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगा, जिसमें विद्यार्थी सुबह 7 से 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे तथा इसी प्रकार द्वितीय पाली का पेपर दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगा, जिसमें विद्यार्थी दोपहर 1 से 2.30 बजे तक परीक्षा हॉल में प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्चों को परीक्षा के एडमिट कार्ड के अलावा पहचान पत्र के रूप में पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, राशन कार्ड या विद्यार्थी के स्कूल का पहचान पत्र में से कोई एक लाना जरूरी है।
इसके अलावा बच्चे केवल पारदर्शी पानी की बोतल ही साथ ले जा सकेंगे। उन्होंने यूजीसी नेट नियमों का हवाला देते हुए कहा कि इसके अलावा कोई भी वस्तु परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई परीक्षार्थी वस्तुओं के साथ परीक्षा केंद्र के अंदर पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र के आसपास 200 मीटर से 300 मीटर की परिधि में सभी साइबर कैफे, फोटोकॉपी और प्रिंट की दुकानें बंद रहेंगी। इस परीक्षा के नोडल प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री को नियुक्त किया गया है जो परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए उचित व्यवस्था करेंगे। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परीक्षा के दिनों में संबंधित परीक्षा केंद्र के बाहर लोगों की सुविधा के लिए उचित प्रबंध व सुरक्षा सुनिश्चित करें।