{"_id":"649c9e572a1396877b0d046c","slug":"ug-admissions-application-process-over-eight-times-more-applications-received-than-seats-fixed-in-bba-chandigarh-news-c-16-sml1026-176074-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी दाखिले : आवेदन प्रक्रिया खत्म, बीबीए में तय सीटों से आठ गुना अधिक आवेदन मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी दाखिले : आवेदन प्रक्रिया खत्म, बीबीए में तय सीटों से आठ गुना अधिक आवेदन मिले
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के 11 निजी और सरकारी कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिला आवेदन प्रक्रिया बुधवार शाम को खत्म हो गई है। कॉलेजों में केंद्रीकृत कार्सेेज में बीबीए में तय सीटों से शिक्षा विभाग को लगभग आठ गुना अधिक आवेदन मिले हैं। वहीं बीसीए और बीकॉम में भी पांच से छह गुना अधिक आवेदन मिले हैं। इस बार दाखिले में मारामारी होने वाली है। कॉलेजों में उम्मीदवारों को बारहवीं के अंकों के आधार पर बनी मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। कॉलेजों की ओर से 30 जून को आवेदकों की सूची वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
दाखिले का आगे का कार्यक्रम
आवेदकों की सूची जारी करने का दिन - 30 जून
कॉलेजों को कमियों की जानकारी देने की समय - एक जुलाई, शाम 5 बजे
प्रोविशनल मेरिट लिस्ट जारी करने का दिन - 5 जुलाई, शाम 5 बजे
कॉलेज आवंटन के साथ प्रोविजनल सूची जारी (केंद्रीकृत कोर्सेज) - 7 जुलाई, दोपहर 12.30 बजे
दाखिला शुरू- 10 जुलाई, सुबह 9 बजे
85 प्रतिशत शहर के विद्यार्थियों के लिए सीटें आरक्षित
चंडीगढ़ के सरकारी व निजी कालेजों में 85-15 के अनुपात पर दाखिला होता है। कॉलेजों में 85 फीसदी सीटें शहर के स्कूलों से ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं, जिसे यूटी पूल कहा जाता है। वहीं 15 फीसदी सीटें दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों के लिए हैं, जिसे जनरल पूल कैटेगरी तहत रखा जाता है। दाखिले के लिए उम्मीदवार एक साथ तीन से पांच कॉलेजों के लिए आवेदन करना था। जिससे कि मेरिट के आधार पर दाखिला होने के कारण उम्मीदवार के पास विकल्प रह सके। उम्मीदवारों को दाखिला संबंधि सभी सूचना आवेदन फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर और ई-मेल पर दी जाएगी।