फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Udaybhan said BJP left the responsibility of employees across the state to hold Amit Shah rally in Karnal

प्रदेशभर के कर्मचारियों के जिम्मे छोड़ी भाजपा ने करनाल में होने वाली अमित शाह की रैली : उदयभान

Wed, 01 Nov 2023 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Udaybhan said BJP left the responsibility of employees across the state to hold Amit Shah rally in Karnal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने आरोप लगाया कि साल 2024 में होने वाले चुनाव से पहले ही भाजपा में बौखलाहट पैदा हो गई है। जिसके चलते भाजपा ने करनाल में होने वाली अमित शाह की रैली के लिए प्रदेशभर के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। एचकेआरएन के तहत भर्ती हुए अध्यापकों की रैली में ड्यूटी लगाई है। जोकि बेहद शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता के चलते, भाजपा के पन्ना प्रमुख फेल हो चुके हैं। जिसके चलते अब भाजपा प्रदेशभर के कर्मचारियों को सहारा ले रही है। जिससे साफ पता लग रहा है कि चुनाव से पहले भाजपा को अपनी हार का डर सता रहा है। उदयभान ने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग भाजपा-जजपा सरकार से तंग आ चुका है और प्रदेश की जनता बदलाव चाह रही है।
विज्ञापन

चौधरी उदयभान ने कहा कि पानीपत में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई कांग्रेस की रिकार्ड तोड़ रैली के बाद भाजपा द्वारा गोहाना में रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें भी केंद्रीय गृह मंत्री को पहुंचना था। लेकिन कार्यक्रम में लोगों की संख्या कम होने के चलते केंद्रीय गृह मंत्री उस रैली में नहीं पहुंचे थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अब रैली फ्लॉप होने के डर से भाजपा ने कर्मचारियों और डिपो धारकों की ड्यूटी लगाई है। डिपो धारकों को भी 5-5 व्यक्ति रैली में लाने के लिए कहा गया है। लेकिन प्रदेश की जनता अब सिरे से ही भाजपा-जजपा को नकार चुकी है। और प्रदेश में अब साल 2024 में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed