{"_id":"65a7dce91a0962d5700a02c6","slug":"uchana-jind-and-hisar-bypass-got-approval-chandigarh-news-c-16-pkl1010-331437-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: उचाना, जींद और हिसार बाइपास को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: उचाना, जींद और हिसार बाइपास को मिली मंजूरी
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
चंडीगढ़। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने भारतमाला परियोजना के तहत हरियाणा में तीन बाईपास को मंजूरी दे दी है। इनमें उचाना का उत्तरी बाईपास, हिसार और जींद का बाईपास शामिल है। यह जानकारी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दी। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने से अब इन अहम परियोजनाओं पर तेजी से काम होगा और प्रदेश की प्रगति की रफ्तार को और गति मिलेगी।
डिप्टी सीएम ने बताया कि महेंद्रगढ़ के गांव बाघोत के लोगों को भी राहत मिली है। इस गांव के लोगों को 152डी पर एंट्री व एग्जिट प्वाइंट की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के लोगों को 152डी से सफर करने में आसानी होगी। बताया कि वे कुछ समय पहले ही इस कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों से मिले थे और उनकी इस मांग को प्रमुखता से हल करवाया गया। अब कट बनने से करीब 40 गांवों के ग्रामीणों के अलावा बाघोत धाम में भगवान शिव के मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी नहीं होगी। वहीं, पंचकूला में केंद्र सरकार से अंडरपास बनाने की मंजूरी मिली हुई है। यह पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर सेक्टर-26, 27 में बनाया जाएगा। इस अंडरपास के बनने से पंचकूला शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, गुरुग्राम-फरुखनगर-झज्जर-दादरी-लोहारू रोड को अपग्रेड करने के लिए सर्वे करवाया जाएगा। इसी तरह नेल्सन मंडेला मार्ग दिल्ली से एमजी रोड और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड को जोड़ने की संभावना भी तलाशी जाएगी।