फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UAPA imposed on Goldie Brar's henchmen who came to murder Bhuppi Rana

Chandigarh News: भूप्पी राणा की हत्या करने आए गोल्डी बराड़ के गुर्गों पर लगा यूएपीए

Tue, 12 Mar 2024 12:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
UAPA imposed on Goldie Brar's henchmen who came to murder Bhuppi Rana
चंडीगढ़। भूप्पी राणा की हत्या करने चंडीगढ़ आए गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के छह गुर्गों पर पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत केस दर्ज कर लिया है। इन गुर्गों को पुलिस ने कुछ समय पहले गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान सन्नी उर्फ सचिन उर्फ मैडी मनचंदा, उमंग, कैलाश गौतम उर्फ टाइगर, माया उर्फ कशिश उर्फ पूजा शर्मा, अनमोलप्रीत और परमिंदर सिंह के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

आरोपी चंडीगढ़ अदालत में पेशी के दौरान गैंगस्टर भूप्पी राणा की हत्या करने वाले थे। गुप्त सूचना पर अपराध शाखा की टीम ने पहले दो शूटरों को सेक्टर-43 स्थित न्यायिक परिसर के पास से गिरफ्तार किया। उनसे हथियार और वकीलों की ड्रेस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को धर दबोचा। सभी आरोपी सीधे तौर पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े हुए थे। बराड़ को सरकार ने आतंकवादी घोषित कर रखा है। ऐसे में इन पर यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) आतंकवाद और देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े अपराधियों पर लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed