{"_id":"5f639bc58ebc3eb707597eb9","slug":"two-youths-steal-vehicle-batteries-arrested-manimajra-maulikagaran-chandigarh-news-pkl388190131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियों की बैटरियां चुराने वाले दो युवक गिरफ्तार, आरोपियों में एक मनीमाजरा और दूसरा मौलीजागरां का रहने वाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ियों की बैटरियां चुराने वाले दो युवक गिरफ्तार, आरोपियों में एक मनीमाजरा और दूसरा मौलीजागरां का रहने वाला था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से घर के बाहर खड़ी गाड़ियों से बैटरी चुराने वाले एक गिरोह के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मनीमाजरा के पिपलीवाला टाउन निवासी संदीप (32) और मौलीजागरां निवासी प्रदीप (32) के रूप में हुई है। वीरवार को आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि अब तक उन्होंने कितनी वारदात को अंजाम दिया है।
बीते एक सितंबर 2020 को सेक्टर-39 थाना पुलिस को दी शिकायत में दर्शन सिंह ने बताया था कि वह सेक्टर-40 निवासी है। बीते कुछ समय पहले वह सड़क हादसे में चोटिल हो गया था। पिछले करीब दो महीने से अपना ई-रिक्शा घर के पास खड़ा किया था। इसी बीच किसी ने उसके ई रिक्शा से दोनों बैटरी चोरी कर ली। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद क्राइम ब्रांच इंचार्ज हरिंदर सिंह सिखों की अगुवाई में चोरों को गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के कब्जे से कुछ बैटरियां बरामद की हैं।
क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पिछले कुछ समय से घर के बाहर पार्क गाड़ियों से बैटरी चुराते थे। बता दें कि बीते 13 सितंबर को सारंगपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में सूरज आर्य ने बताया था कि खुड्डा जस्सू में घर के पास पार्क उसकी महिंद्रा-पिकअप समेत अलग-अलग जगहों से एक अन्य महिंद्रा पिकअप, चार मारुति, एक जेन समेत टवेरा से बैटरियां चोरी हुई हैं। वहीं, धनास स्थित मिल्क कॉलोनी में तीन अन्य घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में से बैटरी चोरी का मामला सामने आया था। क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है कि वारदात में कहीं इनका हाथ तो नहीं था।