{"_id":"624ef8751c88fd6993059590","slug":"two-youths-injured-in-firing-in-tarn-taran-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन: घर के पास वॉलीबाल खेलने से रोका, नहीं माने तो चलाई गोली, दो युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन: घर के पास वॉलीबाल खेलने से रोका, नहीं माने तो चलाई गोली, दो युवक गंभीर घायल
Thu, 07 Apr 2022 08:15 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 07 Apr 2022 08:15 PM IST
सार
मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने गुरभेज सिंह की शिकायत पर मेहर सिंह, गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह निवासी गजल के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती वॉलीबाल खिलाड़ी गगनदीप सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
तरनतारन के थाना खेमकरण की पुलिस ने ग्राउंड में वॉलीबाल खेल रहे दो युवकों पर गोली चलाकर गंभीर जख्मी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में गुरभेज सिंह निवासी गांव गजल ने बताया कि वह गांव के युवकों के साथ प्रतिदिन सरकारी स्कूल के ग्राउंड में शाम के समय वालीबाल खेलते हैं।
विज्ञापन
ग्राउंड के समीप ही मेहर सिंह का घर है जो कि उन्हें वॉलीबाल खेलने से रोकते थे। बुधवार को रात 8:00 बजे मेहर सिंह अपने लड़कों गुरविंदर सिंह एवं गुरप्रीत सिंह के साथ ग्राउंड में हथियार लेकर आ गया और आते ही वॉलीबाल खेल रहे युवकों को रोकते हुए गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसमें गुरतेज सिंह और उनका साथी वॉलीबाल खिलाड़ी गगनदीप सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
गुरभेज सिंह और गगनदीप सिंह को अमृतसर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने गुरभेज सिंह की शिकायत पर मेहर सिंह, गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह निवासी गजल के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन