फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths caught with 400 vials of banned medicine, case registered and sent to custody

Chandigarh News: प्रतिबंधित दवा की 400 शीशी समेत दो युवक दबोचे, केस दर्ज कर हिरासत में भेजा

Wed, 02 Oct 2024 05:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Two youths caught with 400 vials of banned medicine, case registered and sent to custody
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रतिबंधित दवा बेचने वाले दो युवकों को दबोचा है। रॉकगार्डन के पीछे कैंबवाला रोड पर दबोचे गए दोनों आरोपियों की पहचान कैंबवाला निवासी दीपक और खुड्डा अलीशेर निवासी इंशुमन के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच की टीम ने इनके पास से प्रतिबंधित दवा की चार पेटी बरामद की हैं और इनमें से 400 शीशी निकली हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर इन्हें जिला अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर मोहिंदर कुमार टीम के साथ रॉकगार्डन के पीछे कैंबवाला रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सामने से एक्टिवा पर दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोक कर जब एक्टिवा पर रखी चार पेटियों की जांच की तो उनमें से प्रतिबंधित दवा की 400 शीशी मिली। टीम ने जब शीशी चेक की तो इनमें प्रतिबंधित दवा भरी थी। दोनों युवक इस दवा का लाइसेंस नहीं दिखा सके। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह प्रतिबंधित दवा दिल्ली से लेकर आते हैं और इसके बाद पंजाब और चंडीगढ़ में महंगे दाम पर बेचते हैं। इस दवा को नशा करने वाले युवक खरीदते हैं। पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी दीपक पर इस तरह के दो मामले सेक्टर-3 थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed