{"_id":"612d48de8ebc3e5f9926c3d1","slug":"two-women-detained-for-showing-black-flags-to-the-chief-minister-the-area-turned-into-a-cantonment-chandigarh-news-pkl425156691","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने पर दो महिलाएं हिरासत में, एरिया छावनी में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने पर दो महिलाएं हिरासत में, एरिया छावनी में तब्दील
विज्ञापन
सेक्टर- 27 स्थित प्रेस क्लब में हरियाणा के सीऍम मनोहर लाल की प्रेस वार्ता के दौरान क्लब के पास पुलि?
चंडीगढ़। करनाल में किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद चंडीगढ़ पुलिस के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सुरक्षा चुनौती बन गई है। सोमवार को सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में आयोजित मुख्यमंत्री की प्रेस कान्फ्रेंस के लिए पुलिस को पूरा सेक्टर छावनी में तब्दील करना पड़ा। पुलिस के पास सूचना थी कि किसान किसी भी समय सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंच सकते हैं, जिसके बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई। एसपी सिटी केतन बंसल ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि सूचना थी कि प्रदर्शनकारी यहां आ सकते हैं, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ाना जरूरी हो गया था। उधर, प्रदर्शन के दौरान भिंडरांवाले की फोटो और पोस्टर लहराने का भी वीडियो सामने आया है।
पुलिस की इतनी तैयारी के बाद दो महिलाएं पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहीं। दोनों महिलाएं मुख्यमंत्री का विरोध करने के लिए प्रेस क्लब के बाहर काले झंडे लेकर पहुंच गईं। पुलिस दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां बाद में कागजी कार्रवाई के बाद छोड़ दिया गया।
किसान समर्थकों को सेक्टर-19/20 की विभाजित सड़क पर रोका
दूसरी ओर, चंडीगढ़ पुलिस ने एरिया को छावनी में तब्दील कर प्रेस क्लब जाने वाले सैकड़ों किसान समर्थकों को सेक्टर-19/20 की विभाजित सड़क पर रोक दिया। समर्थकों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। तीन घंटे के बाद मुख्यमंत्री के वापस जाने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सेक्टर-27 प्रेस क्लब की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का काफिला प्रेस क्लब पहुंचा। इसी बीच करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में सेक्टर-35 की रहने वाली दो महिलाओं ने काला झंडा भी दिखाया। इस दौरान भाजपा विरोधी नारेबाजी की गई। हिरासत में ली गई सुरजीत कौर ने कहा कि भाजपा सरकार बेवजह किसानों को तंग कर रही है।
विज्ञापन
इन-इन रास्तों पर पुलिस का कड़ा पहरा
पुलिस ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा में 500 से ज्यादा से पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी। इनमें एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मी तैनात थे। पुलिस ने सेक्टर-19 लाइट प्वाइंट से सेक्टर-27 की तरफ जाने वाली सड़क, सेक्टर-28 से 27 जाने वाली सड़क, सेक्टर-30 से 27 जाने वाली सड़क और सेक्टर-19/20 विभाजित सड़क पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया था। इस दौरान सेक्टर-19/20 विभाजित सड़क से 19 की ओर करीब तीन घंटे किसान समर्थकों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में भिंडरांवाले का लहराया पोस्टर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विरोध करने पहुंचे किसान समर्थकों को पुलिस ने जहां सेक्टर-19/20 विभाजित सड़क पर रोका था, वहां पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में भिंडरांवाले का पोस्टर भी लहराया गया, जिसकी फोटो व वीडियो भी सामने आई है। पुलिस अब पोस्टर लहराने वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।