फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two women arrested for stealing in Kothi in Sector 21

प्रॉपर्टी डीलर की कोठी से आभूषण समेत कीमती सामान चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2020 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two women arrested for stealing in Kothi in Sector 21
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। अमेरिका में पिता का इलाज करवाने गए सेक्टर-21 निवासी प्रॉपर्टी डीलर नवदीप सिंह की कोठी से आभूषण समेत लाखों का सामान चोरी करने वाली दो महिलाओं को ऑपरेशन सेल ने गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं से करीब दस लाख रुपये का सामान बरामद किया है। पुलिस ने डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी सीतो (55) और सेक्टर-38 वेस्ट निवासी रानी (30) के खिलाफ मामला दर्जकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को दो-दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
बीते 11 नवंबर को सेक्टर-19 थाना पुलिस को शिकायत मिली थी कि सेक्टर-21 के मकान नंबर 3257 की पहली मंजिल पर चोरी हुई है। कोठी से सोने की चेन, ईयर रिंग, 15 जोड़ी जूते, कॉस्मेटिक के सामान, दो 50-50 इंच के एलईडी सहित अन्य सामान गायब थे। इसके बाद ऑपरेशन सेल के एसपी केतन बंसल की अगुवाई में इंस्पेक्टर रंजीत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। शुक्रवार को टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-21 स्थित कोठी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली महिलाएं सामान बेचने जा रही हैं। एएसआई रमेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों ने सेक्टर-38 वेस्ट डड्डूमाजरा के पास नाकाबंदी कर दोनों महिलाओं को दबोच लिया। पूछताछ में सीतो और रानी ने खुलासा किया कि सेक्टर-21 की कोठी का ताला तोड़कर सामान को बड़े बैग में भरकर ले गई थी।
विज्ञापन

ये बरामदगी हुई
सीतो और रानी की निशानदेही पर दो एलईडी, सोने और चांदी के आभूषण, सूट और साड़ी (सिले और बिना सिले), बच्चों के कपड़े, 11 जोड़ी जूते, सौंदर्य प्रसाधन और इत्र, चश्मे, सामान का थैला, दीवार की घड़ी, बर्तन बरामद हुआ है। बरामद सामानों की कीमत टीम ने दस लाख रुपये आंकी है। वहीं, टीम की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी रानी के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में चोरी के 6 मामले पहले ही दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed