{"_id":"670721c35aa683e3e60cfd24","slug":"two-vendors-clashed-in-manimajra-one-killed-the-other-by-stabbing-him-with-a-knife-chandigarh-news-c-16-pkl1043-536764-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मनीमाजरा में भिड़े दो वेंडर, एक ने दातर से ताबड़तोड़ वार कर दूसरे की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मनीमाजरा में भिड़े दो वेंडर, एक ने दातर से ताबड़तोड़ वार कर दूसरे की हत्या की
विज्ञापन
मनीमाजरा। आपसी कहासुनी के बाद झगड़े में बुधवार दोपहर एक ने दूसरे वेंडर पर तेजधार हथियार दातर से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल वेंडर ने शाम को जीएमसीएच-32 में इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मनीमाजरा के चूड़िया वाला मोहल्ला निवासी देवेंद्र कुमार भोला (35) के रूप में हुई है। देवेंद्र वेंडर के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी था। मनीमाजरा पुलिस ने आरोपी वेंडर समीर खान (27) के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मामला दोपहर करीब दो बजे का है। मनीमाजरा बस स्टैंड के सामने सड़क के किनारे कब्रिस्तान के बाहर फुटपाथ पर फड़ी लगाने दो वेंडरों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस मारपीट तक पहुंच गई। इस बीच वेंडर समीर खान ने अपने स्कूटर से दातर निकालकर वेंडर देवेंद्र कुमार भोला पर हमला कर दिया। वारदात के समय समीर के परिवार वाले व कुछ अन्य साथी भी उसके साथ थे। समीर ने दातर से देवेंद्र के हाथ, पेट व शरीर के अन्य अंगों पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे वह लहूलुहान हो गया। जैसे-तैसे अपना बचाव कर देवेंद्र भागकर सिविल अस्पताल मनीमाजरा पहुंचा।
डाॅक्टरों ने उसे तुरंत प्राथमिक इलाज देकर उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान शाम करीब छह बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने देवेंद्र का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल से सबूत भी इकट्ठे किए। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वीरवार को पुलिस उसे अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी समीर खान कब्रिस्तान के गेट बाहर ही पर्स, बेल्ट अन्य सामानों की फड़ी लगता है जबकि देवेंद्र कुमार भोला अपने बड़े भाई के साथ वहीं पर जूते-चप्पल और कपड़े की फड़ी लगाता था। देवेंद्र खुद को इस फड़ी मार्केट का प्रधान बताता था। वह बिना लाइसेंस वेंडिंग का काम करने वाले वेंडरों का विरोध करता था। इसी बात से समीर खान समेत कुछ अन्य वेंडर उससे नराज थे। इसी बात को लेकर बुधवार को समीर खान और भोले के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी समीर खान के अलावा कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।
दिनदहाड़े वारदात से इलाके में सनसनी
दिनदिहाड़े वेंडर की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने कहा कि अगर वेंडर फड़ी लगाने के लिए एक दूसरे की हत्या कर सकते हैं तो दूसरे लोगों को भी निशाना बना सकते हैं। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा आम लोगों को भी इनसे खतरा हो सकता है। बताया कि पहले तो अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सब इंस्पेक्टर और टीम के साथ पुलिस कर्मचारी तैनात रहता था जो अब नहीं होता। इससे अतिक्रमण हटाओ दस्ते की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि बस स्टैंड पर फड़ी लगाने 80 लोगों के पास ही लाइसेंस है जबकि बहुत सारे बिना लाइसेंस वाले वेंडर यहां फड़ी लगाते हैं।
वर्ष 2015 में भी एक ने की थी दूसरे वेंडर की हत्या
इससे पहले मनीमाजरा में ही वर्ष 2015 एक ने दूसरे वेंडर हत्या कर दी थी। यह वारदात पुलिस स्टेशन के पीछे शाम को लगने वाली सब्जी मंडी में हुई थी। इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले वेंडर ने बुजुर्ग वेंडर की मार-मार के हत्या कर दी थी। उसके बाद प्रशासन और नगर निगम ने यहां से मंडी को उठा दिया था। अब यह मंडी शांति नगर की सड़क पर रोजाना शाम को लगती है। इस मंडी में भी अक्सर रेहड़ी वाले अक्सर लड़ाई झगड़ा करते हैं। पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई भी करती है लेकिन यह लोग अवैध रूप से रेहड़ी फड़ी लगाने से बाज नहीं आते।