{"_id":"671d6d4fd5fbe036d80b9514","slug":"two-vehicle-thieves-arrested-two-bikes-recovered-chandigarh-news-c-16-pkl1049-549575-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दो वाहन चोर गिरफ्तार, दो बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दो वाहन चोर गिरफ्तार, दो बाइक बरामद
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अपराध शाखा ने अलग-अलग जगहों से चोरी दोपहिया वाहनों के दो मामलों को सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पहले मामले में बीते 16 अक्तूबर को सरिता लाकड़ा निवासी खुड्डा लाहौरा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बाइक घर के सामने ही खड़ी की थी लेकिन रात के समय किसी अज्ञात ने उनकी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने सारंगपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी थी। जिला अपराध शाखा ने आरोपी भरत निवासी स्मॉल फ्लैट्स धनास को गिरफ्तार किया कर धनास झील के पास से मोटरसाइकिल बरामद की। जांच में सामने आया है कि आरोपी नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरा करने के लिए चोरी करता है। इससे पहले शहर के अलग-अलग थानों में चोरी के नौ मामले दर्ज हैं।
दूसरे मामले में लियाकत निवासी सेक्टर-56 ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी के बारे में पुलिस को शिकायत दी थी। बीते 21 सितंबर को उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी जिसे रात को किसी ने चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर सेक्टर-40 में चोरी की बाइक बरामद की। आरोपी नशे का आदी है। वह पहले भी चंडीगढ़ में कई मामलों में नामजद है।