फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two thousand teachers are not getting salary for six months, CMO gave orders to the education department.

Chandigarh News: दो हजार शिक्षकों को छह माह से नहीं मिल रहा वेतन, सीएमओ ने शिक्षा विभाग को दिए आदेश

Fri, 31 Jan 2025 09:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Two thousand teachers are not getting salary for six months, CMO gave orders to the education department.
पीटीआई और कला शिक्षा सहायकों ने अनुबंध बढ़वाने और बजट डिमांड को लेकर लिखा पत्र
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से तैनात दो हजार अध्यापकों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। इस मामले को लेकर अध्यापकों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को बजट डिमांड और अनुबंध बढ़वाने की मांग को लेकर पत्र लिखा था। अब मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शिक्षा विभाग को टीजीटी शारीरिक शिक्षा सहायक और कला शिक्षा सहायकों की बजट डिमांड और अनुबंध बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सीएमओ के निर्देशों के बाद मौलिक शिक्षा विभाग भी हरकत में आया है और महानिदेशक ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को एचकेआरएन के माध्यम से लगे पीटीआई और कला अध्यापकों का बजट डिमांड और अनुबंध बढ़वाने के निर्देश दिए हैं।
निदेशालय ने डीईईओ से अध्यापकों को वेतन नहीं मिलने का स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही हिदायत दी कि आगामी दो दिन में जिले-अध्यापक का नाम, पद और विद्यालय कोड, वेतन न देने का कारण और टिप्पणी सहित प्रोफार्मा भरकर निदेशालय भेजा जाए।
विज्ञापन

कला शिक्षक सहायक संघ व शारीरिक शिक्षा सहायक संघ के सदस्य पवन ने बताया कि प्रदेशभर में एचकेआरएन से 500 कला शिक्षा सहायक और 1500 शारीरिक शिक्षा सहायक (पीटीआई) कार्यरत हैं। तकरीबन 2000 शिक्षकों को छह महीने से वेतन नहीं मिला है। इसका कारण है कि टीजीटी हेड में फंड न होना, जबकि पीजीटी हेड में पर्याप्त फंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed