फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two thousand police personnel will protect Modi rally

जानिए 29 को होने वाली मोदी की रैली की खास बातें

Wed, 26 Mar 2014 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Mar 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
Two thousand police personnel will protect Modi rally

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 29 मार्च को होने वाली रैली की सुरक्षा व्यवस्था दो हजार पुलिस कर्मियों के जिम्मे होगी।

विज्ञापन


28 मार्च की शाम से यह कर्मचारी रैली ग्राउंड में जुट जाएंगे। इसके साथ ही शहर के अन्य स्थानों में भी सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे।

रैली की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों के अलावा कमांडो, डाग स्कॉयड और बम स्कॉयड टीम भी लगाई जाएगी। मालूम हो कि सेक्टर-34 के परेड ग्राउंड में रैली का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


रैली की सुरक्षा के लिए 15 डीएसपी और 40 इंस्पेक्टर भी तैनात किए गए हैं। भाजपा नेता अरुण सूद का दावा है कि रैली में 25 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे।

उधर, रैली के आयोजन के समय ट्रैफिक पुलिस ग्राउंड के आसपास निकलने वाली सड़कों को भी बंद करने की योजना है।

एसएसपी सिक्योरिटी मनीष चौधरी का कहना है कि रैली की सुरक्षा के लिए पूरे इंतजाम कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दो हजार पुलिस कर्मचारी सुरक्षा के लिए तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रोड रहेंगी बंद!
मोदी की रैली को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सेक्टर-34, फर्नीचर मार्केट से पुलिस थाने को जाने वाली सड़क और श्याम मॉल के सामने वाली रोड को बंद करने की योजना बनाई है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस लोगों को जाम से बचाने के लिए भी प्लान तैयार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed