फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two thieves arrested, seven including six two-wheelers recovered

Chandigarh News: दो चोर गिरफ्तार, छह बुलेट समेत सात दोपहिया वाहन बरामद

Mon, 26 Feb 2024 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two thieves arrested, seven including six two-wheelers recovered
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने दो युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीमाजरा निवासी 22 वर्षीय गोविंदा व हल्लोमाजरा निवासी 35 वर्षीय बंटी के रूप में हुई। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने सात मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। इनमें से 6 बुलेट हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी जसपाल सिंह भुल्लर को सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी के मोटरसाइकिल पर घूम रहे हैं। इसके बाद चोरों को दबोचने के लिए एक टीम गठित की गई और इंडस्ट्रियल एरिया के गरचा मोड़ के पास नाका लगाया गया। पुलिस को टीवीएस अपाचे (नंबर सीएच01एजेड1363) बाइक पर सवार दो युवक नाके की ओर आते दिखाई दिए लेकिन पुलिस को देखकर चालक ने तुरंत मोटरसाइकिल वापस मोड़ ली और भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों ने अपनी पहचान गोविंदा व बंटी कुमार बताई। इस दौरान उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल आरसी सहित बरामद कर हुई। आगे की पूछताछ के दौरान, उनकी निशानदेही पर 6 रॉयल एनफील्ड बुलेट व एक अन्य चोरी की दोपिहया वाहन बरामद कि गई। दोनों आरोपियों पर चोरी व अन्य कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों मजदूरी करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed