{"_id":"5ad493174f1c1b57098b4e46","slug":"two-suspicious-man-seen-in-bamial-sector-of-pathankot-robbed-car-and-run-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोटः बमियाल में सेना की वर्दी में दिखे दो संदिग्ध, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में हाईअलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोटः बमियाल में सेना की वर्दी में दिखे दो संदिग्ध, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में हाईअलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Mon, 16 Apr 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
बमियाल में दिखे दो संदिग्ध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में पठानकोट के सरहदी इलाके बमियाल में सेना की वर्दी में दो संदिग्ध देखे गए। जिसके बाद पंजाब और जम्मू कश्मीर में अलर्ट जारी कर दिया गया। गुज्जर समुदाय के दो लोगों की सूचना पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी बढ़ा दी। वहीं सेना और पुलिस का रविवार देर रात से शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन सोमवार को भी जारी रहा। वहीं पठानकोट और जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भी अलर्ट जारी कर दिया है।
बमियाल निवासी गुज्जर समुदाय के मस्कीन अली के अनुसार वह रविवार देर रात को कार में अपने साले को छोड़ने के लिए गांव कोट पट्टियां जा रहे थे। रास्ते में अचानक दो लोगों ने उनकी कार को रुकने का इशारा किया। कार रोकने पर उन्होंने देखा कि उक्त लोगों ने सैन्य वर्दी पहन रखी थी और दोनों ही हथियारों से लैस थे। दोनों संदिग्धों ने खुद को सेना के जवान बताते हुए बाइक खराब होने की बात कही और लिफ्ट ली।
उन्होंने बताया कि उनकी सेना यूनिट का वाहन थोड़ा आगे खड़ा है और उन्हें वहां तक पहुंचना है। मस्कीन ने बताया कि कुछ आगे जाकर भी सेना का कोई वाहन नहीं दिखा। दोनों में से एक संदिग्ध व्यक्ति किसी को फोन करने लगा। इसके बाद उन्हें शक हुआ। मस्कीन के अनुसार उसने और उसके साले ने कार से छलांग लगा दी। वे भागकर पास के गुज्जर डेरे में जा पहुंचे और पुलिस को इस बारे में सूचित किया। जहां पर उन्होंने छलांग लगाई थी, उससे थोड़ा आगे जाकर उक्त संदिग्ध कार छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने कार बरामद कर ली है।
विज्ञापन
सर्च अभियान में अब तक नहीं मिला कोई संदिग्ध
सूचना मिलने के बाद एसएसपी विवेकशील सोनी, एसपी (ऑपरेशन) हेमपुष्प शर्मा की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। एसएसपी विवेकशील सोनी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस की ओर से पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि सर्च अभियान में कुछ भी सामने नहीं आया है।
गुरदासपुर में भी विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी
बमियाल सेक्टर में रविवार रात को दो वर्दीधारी संदिग्ध देखने की सूचना पर जिला पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर नाकाबंदी को सख्त कर दिया। गुरदासपुर पुलिस ने भी अलर्ट घोषित करते हुए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर दी। एसएसपी गुरदासपुर हरचरण सिंह भुल्लर ने कहा कि बमियाल में संदिग्ध देखने की सूचना मिली है, लेकिन हम पहले से ही अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा अलर्ट पर रहती है, लेकिन हाई अलर्ट जैसी कोई बात नहीं है। चेकिंग निरंतर दिनों की तरह की जा रही है।