फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two Snatching case in chandigarh

झपटमारों ने एक घंटे में दो लोगों को बनाया शिकार

Wed, 12 Feb 2014 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Feb 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
two Snatching case in chandigarh

रात के समय पुलिस की गश्त के बावजूद झपटमारों का बोलबाला है। मंगलवार देर रातशहर में दो अलग-अलग झपटमारी की वारदातें हुईं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि दोनों वारदातें एक ही घटना स्थल पर हुई। पहली वारदात मंगलवार रात करीब 12 बजे, जबकि दूसरी वारदात इसके एक घंटे बाद हुई।

पहली वारदात में झपटमारों ने दड़वा निवासी युवक जतिन से हुई। उसने बताया करीब 4 से 5 झपटमार उसके पास आए और उसका मोबाइल फोन और 400 रुपये नगदी लेकर फरार हो गए, जबकि दूसरी वारदात सेक्टर ट्रासपोर्ट लाइट प्वाइंट से रेलवे लाइट प्वाइंट जाने वाली सड़क पर हुई।


इस सड़क पर मनीमाजरा निवासी राजीव शर्मा साइकिल पर अपने घर जा रहा था। इस सड़क पर 4 झपटमारों ने राजीव शर्मा को रोका और उसे पीटना शुरू कर दिया।

घायल राजीव शर्मा को फेंक कर झपटमार उसकी साइकिल और एक हजार रुपये की नगदी छीन कर भाग गए। सेक्टर-26 पुलिस ने दोनों शिकायतों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने करीब आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed