{"_id":"5762e0644f1c1be53811c060","slug":"two-sisters-missing-in-suspicious-condition-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसी के घर जाने को निकलीं नाबालिग चचेरी बहनें लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौसी के घर जाने को निकलीं नाबालिग चचेरी बहनें लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
दो नाबालिग बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
- फोटो : amar ujala
मामा के घर से मौसी के यहां जाने की बात कहकर निकली दो नाबालिग चचेरी बहनें चार जून से संदिग्ध परिस्थितियों में गांव दड़वा से गायब हो गईं। इनका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रायपुर कलां की रहनेवाली दो चचेरी बहनें लक्ष्मी (17) और आशा (16) चार जून को दड़वा में लक्ष्मी के पिता सुबह गोपाल उनके मामा के घर गांव दड़वा में छोड़ आए थे। इसके बाद दोपहर को जब उनको फोन कर लड़कियों के बारे में पूछा तो लड़कियों की मामी ने कहा कि दोनों बहनें पास में रहने वाली मौसी के घर जाने की बात कहकर घर से निकली हैं।
विज्ञापन
गोपाल ने जब मौसी के पास फोन कर पूछा तो पता लगा कि दोनों बहनें वहां नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने आसपास सभी जानकारों के पास उनकी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। रात तक ढूंढने के बाद पीड़ितों ने दड़वा पुलिस चौकी में उनके अपहरण की शिकायत दे दी।
विज्ञापन
इसके बाद इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 पुलिस स्टेशन में दोनों नाबालिग लड़कियों की किडनैपिंग का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों की तस्वीरें और गायब होने के मैसेज शहर के सभी थानों में भेज दी गई है। लड़कियों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी कुछ उनका पता नहीं चल पाया है।