फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two sisters died due to fire in Bathinda

Bathinda: बठिंडा की उड़िया कॉलोनी में आग लगने से दो सगी बहनों की मौत, खाना बनाने के दौरान हादसा

Tue, 23 Apr 2024 10:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Apr 2024 10:20 AM IST
सार

Bathinda: बठिंडा की उड़िया कॉलोनी में आग लगने से दो सगी बहनों की मौत, खाना बनाने के दौरान हादसा

विज्ञापन
Two sisters died due to fire in Bathinda
बठिंडा में आग से झुलसने से दो की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा में सरहिंद नहर के किनारे बनी उड़िया कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक झुग्गी में आग लग गई। इससे दो सगी बहनों की झुलसने से मौत हो गई।  आग इतनी तेजी से फैली कि उसने आसपास की चार-पांच झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


मृतक बच्चियों के पिता ने बताया कि मंगलवार सुबह कॉलोनी में ही एक परिवार खाना बना रहा था कि अचानक झुग्गी में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग आसपास की झुग्गियों में भी फैल गई और चार-पांच झुग्गियां जलकर पूरी तरह से राख हो गई। 
विज्ञापन


आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अपने चारों बच्चों को झुग्गियों से बाहर निकाल लिया था लेकिन उनकी दोनों बेटियां आग से बचने के लिए दूसरे कमरे में जाकर छिप गई। इसके बाद कमरे में पड़ा गैस सिलेंडर आग की चपेट में आने के कारण फट गया और उस कमरे में भी आग लग गई। आग की चपेट में आकर उनकी दोनों बेटियां बुरी तरह से झुलस गई। जब उन्होंने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो उनकी दोनों बेटियां आग की चपेट में आई हुई थी और चिल्ला रही थी इसके बाद उन्होंने आग बुझाकर बेटियों को बाहर निकालने की कोशिश की। मौके पर पहुंची सहारा जन सेवा की टीम ने दोनों बच्चियों को बाहर निकाल कर तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उन्हें अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed