{"_id":"672a941cd5e4c661f709f9b4","slug":"two-scooty-thieves-arrested-spring-knife-also-found-chandigarh-news-c-16-pkl1043-555459-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दो स्कूटी चोर गिरफ्तार, कमानीदार चाकू भी मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दो स्कूटी चोर गिरफ्तार, कमानीदार चाकू भी मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। जिला क्राइम सेल की टीम ने सेक्टर-25 रैली ग्राउंड के पास से दो स्कूटी चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की स्कूटी और कमानीदार चाकू भी बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान अंकित शर्मा उर्फ सन्नी और गुरप्रीत सिंह उर्फ संजू निवासी धनास के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को बुधवार सुबह अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
25 सितंबर को नयागांव निवासी रमेश लाल ने होंडा एविएटर स्कूटी चोरी की ई-एफआईआर दर्ज करवाई थी। मंगलवार को जिला क्राइम सेल की टीम ने गुप्त सूचना पर रैली ग्राउंड सेक्टर-25 के पास से अंकित शर्मा उर्फ सन्नी और गुरप्रीत सिंह उर्फ संजू को उस समय पकड़ा जब वे स्कूटी पर घूम रहे थे। अंकित शर्मा स्कूटी चला रहा था और गुरप्रीत सिंह पीछे बैठा था। पूछताछ में दोनों स्कूटी के दस्तावेज नहीं दिशा सके और तलाशी में गुरप्रीत सिंह के पास से एक कमानीदार चाकू भी बरामद हुआ। इन दोनों के खिलाफ सेक्टर-34 थाने में दर्ज चोरी के मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों नशा (हेरोइन) लेने की आदत है और नशे की अपनी लालसा को पूरा करने के लिए वे शहर में अपराध करते हैं।