फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two prisoners lodged in Kapurthala Modern Jail died after their health suddenly deteriorated

Kapurthala: कपूरथला जेल में तबीयत बिगड़ने से दो कैदियों की मौत, एक को थी शुगर, दूसरा था टीबी का मरीज

Mon, 04 Dec 2023 10:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 10:37 AM IST
सार

हरिचंद के बेटे सैंटी कुमार के अनुसार उसके पिता पिछले छह साल से एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद थे। उन्हें शुगर की बीमारी थी मगर उनकी सेहत बिल्कुल ठीक थी। अभी कुछ दिन पहले ही उनकी उनसे बात हुईं थी, तब वह बिल्कुल ठीक थे और कह रहे थे कि उन्हें दवाई भेज दो।

विज्ञापन
Two prisoners lodged in Kapurthala Modern Jail died after their health suddenly deteriorated
कपूरथला जेल में दो कैदियों की मौत - फोटो : फाइल

विस्तार

कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद दो हवालातियों की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद पहले उन्हें जेल के अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को कपूरथला सिविल अस्पताल रैफर कर दिया। जहां ड्यूटी डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


थाना कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक हवालातियों की पहचान हरिचंद पुत्र शाम चंद वासी दीप नगर नजदीक गिल चौक लुधियाना और सोहन सिंह पुत्र गुरमीत सिंह वासी गांव काला बागड़िया के रूप में हुई है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अच्छी खबर: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जल्द मिलेगा भारतीय टीका, स्वदेशी वैक्सीन सर्वारिक्स का ट्रायल पूरा
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिचंद के बेटे सैंटी कुमार के अनुसार उसके पिता पिछले छह साल से एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद थे। उन्हें शुगर की बीमारी थी मगर उनकी सेहत बिल्कुल ठीक थी। अभी कुछ दिन पहले ही उनकी उनसे बात हुईं थी, तब वह बिल्कुल ठीक थे और कह रहे थे कि उन्हें दवाई भेज दो। जेल में दवाई ठीक से नहीं मिल रही है।  


रविवार को उन्हें फोन आया कि उनके पिता की सेहत बिगड़ गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। जब वह सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। उन्होंने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उनके पिता को समय पर दवाई मिलती रहती और समय-समय पर इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी।   

दूसरा हवालाती सोहन सिंह पिछले एक साल से चोरी के मामले में बंद था और टीबी का मरीज था। शनिवार देर रात अचानक उसकी सेहत बिगड़ गई। उसे पहले इलाज के लिए जेल में बने अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना कोतवाली पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed