{"_id":"5e2d3ea08ebc3e7090294dda","slug":"two-policemen-of-haryana-receive-president-medal-and-12-got-police-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस: हरियाणा के दो पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक, 12 को मिला पुलिस मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस: हरियाणा के दो पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक, 12 को मिला पुलिस मेडल
Sun, 26 Jan 2020 12:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस।
- फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा में दो पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। प्रदेश के कुल तीन पुलिस अधीक्षकों समेत 14 पुलिस कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक मिलेंगे। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव पुलिस अफसरों व जवानों की इन उपलब्धियों के प्रति खासे उत्साहित हैं। यमुनानगर के पुलिस इंस्पेक्टर रामकुमार और पंचकूला के सब इंस्पेक्टर प्रमोद चंद को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
उधर, हरियाणा पुलिस अकादमी के पुलिस अधीक्षक कृष्ण मुरारी, हिसार के पुलिस अधीक्षक शिवचरण तथा पुलिस अधीक्षक यातायात करनाल ओमवीर सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से नवाजा गया है। सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अन्य अधिकारियों में स्टेट क्राइम ब्यूरो पंचकूला के उप पुलिस अधीक्षक गुरमेल सिंह, सब इंस्पेक्टर राजपाल, ईएसआई सुरेश कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर रामपाल, ईएएसआई रामफल, ओआरपी एएसआई मनोज कुमार व हवलदार प्रवीन कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
डीजीपी मनोज यादव ने सभी को बधाई देते हुए कहा है कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढे़गा।
विज्ञापन