{"_id":"5e8623848ebc3e735433b7a1","slug":"two-policeman-line-hazir-in-karnal-after-video-of-beaten-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी को दवा दिलाने जा रहे युवक को चलवाई मेंढक चाल, डंडे भी मारे, दोनों पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी को दवा दिलाने जा रहे युवक को चलवाई मेंढक चाल, डंडे भी मारे, दोनों पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Thu, 02 Apr 2020 11:12 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल ( हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के बीच निसिग थाना के एएसआई और ईएएसआई को एक युवक को मेंढक चाल चलवाना भारी पड़ गया। दोनों एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया। निसिंग से बरास गांव की सड़क पर एक युवक अपनी भाभी को दवा दिलवाने जा रहा था। इस दौरान निसिंग पुलिस ने नाके पर इनको रोक लिया और मेंढक चाल के लिए मजबूर किया और इसका वीडियो भी बनाया। इस दौरान डंडे भी मारे। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
पूरे मामले पर तत्काल एक्शन लेते हुए करनाल के एसपी सुरेंद्र भौरिया ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि इस तरह की ज्यादती नहीं करने के लिए कहा गया है। वीडियो में दिखा दे रहे एएसआई राजबीर सिंह, ईएएसआई ईश्वर सिंह को को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन