फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people were cheated of Rs 6.50 lakh in the name of sending them abroad

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से 6.50 लाख ठगे

Mon, 28 Jul 2025 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two people were cheated of Rs 6.50 lakh in the name of sending them abroad
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर दो अलग-अलग लोगों से 6.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के गांव जांधेड़ी निवासी गौरव की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। गौरव ने आरोप लगाया है कि सेक्टर-17 स्थित एक इमिग्रेशन कंपनी के मालिक और कर्मचारियों ने उसे विदेश का वीजा दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिए लेकिन न तो वीजा दिलाया और न रुपये लौटाए। दूसरे मामले में मोहाली के ढकोली के रहने वाले अभिनव डोगरा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। अभिनव ने बताया कि मोहाली के सेक्टर-61 निवासी गुलशन त्यागी ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 5.50 लाख रुपये ले लिए लेकिन न विदेश भेजा न रुपये लौटाए। पुलिस ने थाना सेक्टर-17 में इमिग्रेशन एक्ट में मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed