फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two people of ludhiana killed in road accident at sonipat of haryana

कार सवार सभी लोग सो रहे थे, तभी जबरदस्त टक्कर हुई और दो की जान चली गई

Thu, 02 Feb 2017 06:07 PM IST
सोनीपत/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
सोनीपत/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 02 Feb 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
two people of ludhiana killed in road accident at sonipat of haryana
सोनीपत में सड़क हादसे में मारे गए लुधियाना के दो लोग
कार में सवार सभी लोग नींद के आगोश में थे। अचानक जबरदस्त टक्कर हो गई और कार पलट गई। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा नेशनल हाइवे नंबर वन पर हरियाणा के सोनीपत में हुआ।
विज्ञापन


गांव नांगल खुर्द के पास तेज रफ्तार तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 4 घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने शवों और घायलों को सामान्य अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन


स्विफ्ट कार में सवार लुधियाना निवासी रणजीत ने बताया कि हम पंजाब से आ रहे थे। सभी सो रहे थे, लेकिन किसी ने बताया कि हमें ट्रक ने टक्कर मारी है।

लुधियाना के रहने वाले थे दोनों मरने वाले

two people of ludhiana killed in road accident at sonipat of haryana
सोनीपत में सड़क हादसे में मारे गए लुधियाना के दो लोग
इस मामले की जांच कर रहे एस आई वशिष्ठ सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि हाईवे पर हादसा हुआ है, जिसमे पंजाब के लुधियाना के रहने वाले भूपेंद्र और नरेंद्र की मौत हो गई। अभी मामले की जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के नेशनल हाईवे नंबर 1 एक पर सुबह लगभग 6 बजे एक ट्रक ने हरियाणा रोडवेज और एक स्विफ्ट कार को चपेट में ले लिया। इसमें स्विफ्ट कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए।

मृतक भूपेंद्र व नरेंद्र पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं और इनके साथ कार में सवार रणजीत और महिला बलजीत कौर घायल हो गए। साथ ही ट्रक और हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हरियाणा रोडवेज की बस में सवार किसी भी सवारी को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed