फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people drowned in sutlej river in tarn taran of Punjab

तरनतारन: चाचा-भतीजा सतलुज नदी में डूबे, बीएसएफ जवानों ने की तलाश, मगर कुछ पता नहीं चला

Thu, 14 Apr 2022 07:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Apr 2022 07:32 PM IST
सार

लगभग दो घंटा तक राहत कार्य जारी रखा लेकिन दोनों नहीं मिले। प्रशासन दोनों की तलाश में जुटा है। उधर, परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Two people drowned in sutlej river in tarn taran of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

तरनतारन के कस्बा पट्टी के मुठिया वाला में बैसाखी वाले दिन गुरुद्वारा में माथा टेक सतलुज नदी में डुबकी लगाने गए चाचा और भतीजा डूब गए। चाचा की पहचान 25 वर्षीय मंदीप सिंह और भतीजा की पहचान 19 वर्षीय साजन के तौर पर हुई है। घटना दोपहर बाद की बताई जा रही है। गुरुद्वारा श्री गुप्तसर साहिब में दोनों माथा टेकने आए थे। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक टीम ने इन्हें बचाने का काफी समय तक प्रयास किया लेकिन दोनों का कुछ भी पता नहीं लग सका। पानी का बहाव तेज है। 

विज्ञापन


गुरुवार को देश-विदेश में बैसाखी का पर्व मनाया जा रहा था। जिला तरनतारन के गांव मुठिया वाला में गुरुद्वारा श्री गुप्तसर साहिब में दूर-दूर से संगत माथा टेकने पहुंची। पास में ही सतलुज नदी है। इस नदी में डुबकी लगाना आस्था से जुड़ा है। तरनतारन के रहने वाले संदीप सिंह और उसका भतीजा साजन ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। इसके बाद दोनों सतलुज नदी में डुबकी लगाने पहुंचे।
विज्ञापन


पानी का बहाव तेज होने की वजह से दोनों डूब गए। अन्य संगत ने जब डूबते देखा तो पास में स्थित बीएसएफ से मदद की गुहार लगाई। सीमा सुरक्षा बल की बचाव टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने नदी में छलांग लगाई। लगभग दो घंटा तक राहत कार्य जारी रखा लेकिन दोनों नहीं मिले। प्रशासन दोनों की तलाश में जुटा है। उधर, परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed