{"_id":"65834cd39480692a2e0ce904","slug":"two-national-sports-awards-in-chandigarhs-kitty-arjuna-award-to-harinder-pal-dronacharya-award-to-jaskirat-chandigarh-news-c-16-1-pkl1004-311290-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ की झोली में दो राष्ट्रीय खेल पुरस्कार... हरिंदर पाल को अर्जुन, जसकीरत को द्रोणाचार्य अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ की झोली में दो राष्ट्रीय खेल पुरस्कार... हरिंदर पाल को अर्जुन, जसकीरत को द्रोणाचार्य अवार्ड
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्क्वैश खिलाड़ी हरिंदर पाल सिंह संधू को अर्जुन अवार्ड और गोल्फ में कोचिंग के लिए जसकीरत सिंह ग्रेवाल को द्रोणाचार्य अवार्ड से नवाजा जाएगा। युवा एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2023 की सूची जारी कर दी है। शहर के हिस्से में दो राष्ट्रीय खेल पुरस्कार आने से खिलाड़ियों, उनके परिवार और खेल जगत से जुड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
पुरस्कार के लिए चयनित खिलाड़ियों और कोचों को 9 जनवरी 2024 को दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार मिलेगा। अर्जुन अवार्ड मिलने की खबर से सेक्टर-69 में रहने वाले हरिंदर पाल सिंह संधू के परिवार में जश्न का माहौल बन गया। पंजाब पुलिस से एसपी के पद से सेवानिवृत्त हरिंदर पाल सिंह संधू के पिता हरपाल सिंह संधू ने कहा कि उन्हें बेटे पर गर्व है। मां मनप्रीत और भाई मनिंदर पाल सिंह ने कहा हरिंदर की मेहनत लगातार परिवार और शहर का नाम रोशन कर रही है।
सपना हकीकत में बदला, घर आकर मनाऊंगा जश्न : हरिंदर
अर्जुन अवार्ड पुरस्कार के लिए चुने जाने पर हरिंदर पाल सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं है। अभी वह चेन्नई में कोचिंग सेंटर में हैं। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि ‘मुझे युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर से फोन पर सूचित किया गया कि मेरा नाम अर्जुन पुरस्कार की सूची में शामिल है। हर खिलाड़ी का यह सपना होता कि उसे राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से नवाजा जाए। आज मेरा सपना हकीकत में बदल गया है।’ उन्होंने बताया कि इस खुशी को सबसे पहले उन्होंने मां-पिता से साझा किया। इसके बाद चेन्नई में अपने कोच रामंचद्रन को बताया। हरिंदर ने बताया कि अगले कुछ दिनों में घर पहुंचकर परिवार के साथ खुशी मनाएंगे।
विज्ञापन
हरिंदर ने तीसरी कक्षा में ही थाम लिया था रैकेट
हरिंदर पाल सिंह संधू ने तीसरी कक्षा में ही हाथ में रैकेट थामकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। शहर से स्क्वैश की बारीकियां सीखकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनने वाले हरिंदर पाल सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। अक्तूबर माह में चीन में खेली गई एशियन गेम्स में हरिंदर पाल सिंह ने मिक्स डबल्स में स्वर्ण पदक जीता था। स्क्वैश में बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए इस खिलाड़ी ने स्कवैश फेडरेशन ऑफ इंडिया की चेन्नई स्थित अकादमी में दाखिला लिया। हरिंदर वहीं अपने खेल को तराश रहे हैं।
बेहद सम्मान की बात, बरसों की तपस्या सफल हुई : जसप्रीत
गोल्फ में कोचिंग के लिए दोणाचार्य अवार्ड की घोषणा से जसकीरत सिंह ग्रेवाल काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद सम्मान की बात है। आज बरसों की तपस्या का फल मिला है। चंडीगढ़ गोल्फ रेंज (सीजीए) के डायरेक्टर जसकीरत सिंह ग्रेवाल ने कोचिंग में शहर से कई गोल्फ खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। इनकी कोचिंग में शुभांकर शर्मा, अजितेश संधू, आदिल बेदी जैसे कई प्रोफेशनल खिलाड़ी बने हैं। ग्रेवाल सीजीए में वर्ष 1998 से युवा प्रतिभाओं को तराशने का काम कर रहे हैं।