फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two miscreants ran away with the delivery boy's motorcycle and the parcel

Chandigarh News: डिलिवरी बॉय की मोटरसाइकिल समेत पार्सल लेकर भागे दो शातिर

Sun, 29 Oct 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants ran away with the delivery boy's motorcycle and the parcel
मोहाली। फेज-5 में एक घर में डिलिवरी बॉय की मोटरसाइकिल समेत पार्सल लेकर दो शातिर भाग गए। फेज-1 थाना पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मोहम्मद जागीर वासी गांव रायपुर ने बताया कि वह एक डिलिवरी कंपनी में काम करता है। 17 अक्तूबर को शाम करीब पौने तीन बजे मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर पार्सल रख कर डिलिवरी कर रहा था। जब वह डिलिवरी करने के लिए फेज-5 स्थित एक घर में पार्सल देने के लिए जा रहा था तो मोटरसाइकिल पर दो युवक आए जो उससे एक घर का पता पूछने लगे। जब उसने घर का पता बता दिया तो वह वहां से कुछ दूर आगे जाकर रुक गए। जब दूसरे घर पार्सल देने के लिए मोटरसाइकिल खड़ी कर घर गया तो चाबी बीच में भूल गया। इतने में पीछे से वही दोनों युवक आए जिसमें से एक उसकी मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागने लगा। इसके बाद उसने उसका पीछा किया परंतु वह भाग निकला। उसके बैग में डिलिवरी करने के लिए 65 पार्सल भी थे। पीड़ित ने बताया कि जब वह चोरी की शिकायत लेकर फेज-1 थाना पहुंचा तो वहां उसकी शिकायत नहीं दर्ज की गई। इससे परेशान होकर उसने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed